spot_img
spot_img

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, टूट गये सपने….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : शारजाह के ऐतिहासिक मैदान पर बुधवार की रात एशिया कप में सबसे बड़ा झटका टीम इंडिया को लगा। मुकाबला पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच था, लेकिन क्रिकेट के दिवाने भारत में दुआयें मांग रहे थे। दुआएं अफगानिस्तान की जीत की, ताकि भारत टूर्नामेंट में अभी जिंदा रह सके। अफगानिस्तान जीत के करीब था, पर आखिरी ओवर में पाकिस्तान के नसीम शाह ने बाजी पलट दी। 20वें ओवर में 11 रन की दरकार थी। सिर्फ एक विकेट बाकी था, लेकिन लगातार दो छक्के मारकर नसीम ने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। अफगानिस्तान ने 129 रन बनाने में अपना सबकुछ झोंक दिया। अब भारत एशिया कप से बाहर हो चुका है। 8 सितंबर को होने वाला भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला अब सिर्फ औपचारिकता भर रह गया है, क्योंकि फाइनल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 11 सितंबर को खेला जाएगा।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 129 रन बनाये। पाकिस्तान को 130 रन का टारगेट मिला। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहली ही गेंद पर आउट हो गये। पाकिस्तान लगातार अंतराल में विकेट गंवाता रहा। मिडिल ओवर्स में इफ्तिखार अहमद ने 33 गेंद में 30 रन बटोरे। शादाब खान ने तेज 26 गेंद में 36 रन बनाकर टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा, लेकिन आखिरी ओवर्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले आसिफ अली (8 गेंद में 16 रन) और नसीम शाह ने (4 गेंद में नाबाद 14 रन) जीत के असल हीरो रहे। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने चार ओवर में 17 गेंदेें डॉट फेंकते हुए सिर्फ 12 रन दिए। राशिद खान ने 4 ओवर में 25 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किये। लेफ्ट आर्म पेसर फरीद अहमद ने चार ओवर में 31 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत शानदार रही थी। दोनों ओपनर्स ने एकबार फिर तेज शुरुआत की। लेकिन बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे। रहमानुल्लाह गुरबाज (17) रन बनाकर आउट हुए तो हजरतुल्लाह जजई 21 रन बनाकर चलते बने। लगातार दो झटकों के बाद जादरान और करीम जनत (15) ने जोखिम लेने के बजाय दौड़ कर रन चुराना सही समझा। जनत ने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद नवाज के खिलाफ चौका लगाया तो वहीं 11वें ओवर की पहली गेंद पर जदरान ने रउफ की गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 35 रन ठोंके। उन्होंने 37 गेंद की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 26 रन पर दो विकेट लिए। मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, और शादाब खान ने एक-एक विकेट मिला।

इसे भी पढ़ें : पिस्टल सटा लूट लिया था सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय को… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : खूंटी ट्रिपल मर्डर केस में 4 गिरफ्तार, उगले कई राज…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...