spot_img

पिस्टल सटा लूट लिया था सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय को… देखें फिर क्या हुआ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : घर-घर जाकर गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले शख्स यानी डिलीवरी ब्वॉय को दिन दहाड़े लूटने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम सूरज कुमार राम और रितेश गाड़ी है। दोनों कांके के सेरमटोली इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन लुटेरों के पास से एक देसी पिस्टल, पांच जिन्दा गोलियां वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई बाइक, लूटे गये मोबाइल फोन सहित तीन मोबाइल, 18 हजार कैश और घटना के वक्त पहने हुए कपड़े जब्त किये हैं।

यहां याद दिला दें कि बीते 30 अगस्त को डिलीवरी ब्वॉय पिंटू शर्मा कांके थाना इलाके के सेरमटोली मैदान के पास गैस सिलेंडर बांट रहा था। इसी दरम्यान एक शख्स वहां पहुंचा। उसे पिस्टल सटाया और उसका बैग छीन लिया। बैग में कुल एक लाख 20 हजार 823 रुपये और कुछ कागजात थे। मौका-ए-वारदात से थोड़ी ही दूर उस शख्स का साथी बाइक स्टार्ट कर उसका इंतजार कर रहा था। बैग लेकर वह भागा और बाइक पर सवार हो कर फरार हो गया। पिंटू भागे-भागे कांके थाना पहुंचा। थानेदार बृज कुमार को सारी बात बताई। FIR दर्ज की गई। वारदात की खबर रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल तक पहुंची। थानेदार बृज कुमार की देखरेख में एक टीम का गठन कर दिया गया। गठित टीम को आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली। टीम एक्टिव हुई और रेड कर सुरज कुमार राम और रितेश गाड़ी को दबोच लिया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार सूरज राम का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ राजधानी के कोतवाली थाना में साल 2019 के 09 अप्रैल को भादवि की धारा 356/382 के तहत कांड संख्या 100/19 दर्ज की गई थी।

दोनों लुटेरों को दबोचने में कांके के थानेदार बृज कुमार, एसआई दिलेश्वर कुमार, अभिजीत रंजन, वैभव सिंह, सिपाही राजू कुमार और ड्राइवर एरिक लकड़ा की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : चश्मदीद की जुबानी, ट्रिपल मर्डर की कहानी।। रात में नागिन बन गांव वालों को डंसती थी…

इसे भी पढ़ें : देश भर में 100 से ज्यादा ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।