झरिया/पाथरडीह : धनबाद के चासनाला पाथरडीह थाना में बवाल हो गया। आसपास के सैकड़ों लोग थाना पहुंच हंगामा करने लगे। इल्जालम है कि पुलिस ने थाना में आवेदन देने गये 4 युवकों को पीटा। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।
पाथरडीह के साउथ कॉलोनी में गुरुवार की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला थाना पहुंचा। इल्जाीम है कि एक पक्ष की बात मानकर पुलिस ने आवेदन देने गये दूसरे पक्ष के युवकों को पीटा। थाना में हंगामा बढ़ने की सूचना पर सुदामडीह थाना की पुलिस भी पाथरडीह थाना पहुंच गई। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए महिला पुलिस जवानों को भी बुला लिया गया। काफी देर तक हो-हल्लाभ मचता रहा। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।
इस संबंध में थाना प्रभारी अभय कुमार ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्हों ने कहा कि एक तरफ से आवेदन मिला था। जांच में गई पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी आवेदन देने को कहा। मगर उनलोगों ने मुझ पर ही आरोप लगा दिया। बिना लिखित शिकायत दिये जांच करना या किसी को परेशान करना उचित नहीं है।
सुनें क्या बोलें दोनों पक्ष के लोग
धनबाद से सुजीत की रिपोर्ट
Read More : Virat Kohli के एक ट्वीट को लेकर भिड़े India-Pakistan के क्रिकेट फैंस
Read More : लड़की से बोला- तुमसे बहुत प्यार करते हैं, ना सुनते ही मार दी गोली, और…
Read More : कोरोना टीकाकरण में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, अजय मारू ने पीएम को दी बधाई
Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले
Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)
Read More : रिटायरमेंट के बाद भी मिलेंगे 50 हजार रुपये हर महीने, जानिए क्या है स्कीम
Read More : खुशखबरी : बिना ट्रेन टिकट कैंसल कराएं बदलें यात्रा की तारीख, जानिए कैसे
Read More : पेयजल कनेक्शन को लेकर जनता असमंजस में : अजय मारू














