spot_img

पेयजल कनेक्शन को लेकर जनता असमंजस में : अजय मारू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने कहा है कि विभिन्न कॉलोनी में पेयजल कनेक्शन को लेकर घरों में रहने वाले लोग असमंजस में हैं। श्री मारू ने कहा है कि कुछ माह पूर्व तक नगर निगम प्रत्येक घर में पेयजल कनेक्शन के लिए 4500 रूपये लेकर रसीद काट रहा था। इसके लिए आधार कार्ड एवं होल्डिंग टैक्स की प्रतिलिपि नगर निगम ने जमा करायी थी।

उन्होंने कहा कि अब लार्सन एन्ड ट्रुबो द्वारा पाइप लाइन बिछाने के साथ जल कनेक्शन भी दिया जा रहा है। अब 45 सौ रुपये की मांग नहीं की जा रही है। नगर निगम के आयुक्त से मेरा आग्रह है कि जल संबंध में एक सर्कुलर जारी किया जाये, ताकि कनेक्शन लेने वालों को सुविधा हो सके। यदि स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी तो सरकार को राजस्व भी मिलता रहेगा।

श्री मारू ने कहा कि आम जनता को यह जानकारी देनी चाहिए कि नए कनेक्शन लेने के बाद कब तक पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को यह जानकारी देनी चाहिए कि हरमू हाऊसिंग कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में पेयजल कनेक्शन एवं जल की आपूर्ति मुफ्त में की जाएगी या कोई राशि लिया जायगा।

श्री मारु ने कहा कि मेरा झारखण्ड सरकार को सुझाव है कि वह जनता को यह भी जानकारी दे कि किस जल स्त्रोत से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले

Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)

Read More : रिटायरमेंट के बाद भी मिलेंगे 50 हजार रुपये हर महीने, जानिए क्या है स्कीम

Read More : खुशखबरी : बिना ट्रेन टिकट कैंसल कराएं बदलें यात्रा की तारीख, जानिए कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...

डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड...

गिरिडीह रजिस्ट्रार ह’त्या मामले में 6 कस्टडी में…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र में जमीन...