spot_img
spot_img
spot_img

पत्‍नी का अतीत जानते ही खौला खून, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Maharashtra : नर्स पत्‍नी का अतीत जानते ही मर्डर की प्‍लानिंग में जुट गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर रामसिलोचन। पत्‍नी पूनम ने शादी से पहले की अफेयर और उसके साथ बीताये लम्‍हों की सारी कहानी पति को बयां कर दी थी। मर्डर लिए रामसिलोलन ने कई क्राइम सीरियल देखे, कई क्राइम नोबेल पढ़ी। पूरा खाका अपने दिमाग में सेट कर लिया और उसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए दिन चुना वीकेंड का। बीवी पूनम से कहा- इस बार का वीकेंड घर से बाहर किसी होटल में बीताएंगे, बहुत मजा आएगा।

शनिवार यानी 11 दिसंबर को पूनम को लेकर निकल पड़ा घर से और पहुंच गया महाराष्‍ट्र के रायगढ़ जिले के माथेरन। वहां साई लॉज में एक कमरा बुक कराया। लॉज के रजिस्‍टर में अपना नाम अमजद खान और बीवी का नाम रुबिना बेगम लिखवाया। दोनों कमरे में चले गये। 12 दिसंबर की सुबह रामसिलोचन लॉज से अकेले ही निकल गया। रूम सर्विस वाला जब कमरे के अंदर गया जो कुछ देखा दंग रह गया। वह चीखते-चिल्‍लाते कमरे से बाहर आया और सूचना पुलिस को दी गई। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बेड के नीचे पड़ी थी खून से लथपथ एक लड़की की लाश। बदन पर नहीं था एक भी कपड़ा और सिर भी धड़ से गायब। वहीं बांह पर बनी टैटू को भी खुरेचकर मिटाया गया था। ऐसा कोई भी सबूत वहां नहीं था, जिससे लाश की पहचान हो सके। पुलिस ने सबसे पहले लॉज के रजिस्‍टर को खंगाला। लिखे पते पर जब पुलिस पहुंची तो पाया कि नाम और पता दोनों फर्जी।

आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो दो चेहरे संदिग्‍ध दिखे। फुटेज में युवक एक सुनसान इलाके में जाता दिखा। पुलिस भी उस दिशा में निकल पड़ी। काफी दूर जाने पर एक रेलवे ट्रैक के पास करीब ढाई सौ फीट नीचे गहरी खाई में पहुंची तो एक खून लगा पॉलिथीन दिखा। खोला तो पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गई। उसमें एक लड़की का कटा सिर था। वहीं थोड़ी ही दूर पर एक पर्स मिला। उसमें एक डॉक्‍टर की पर्ची मिली, जो गोरेगांव इलाके की थी। तफ्तीश की गई तो पता चला कि मरने वाली लड़की 26 साल की पूनम पाल है और आरोपी 30 साल का रामसिलोचन पाल। दोनों पति-पत्‍नी थे और इसी साल मई महीने में शादी हुई थी। मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने रामसिलोचन को गिरफ्तार कर लिया। इस ब्‍लाइंड मर्डर केस की गुत्‍थी सुलझाने में पुलिस की 5 अलग-अलग टीमें लगी थी। रामसिलोचन और पूनम दोनों यूपी के मूल निवासी थे। मुंबई में जॉब करते थे।

इसे भी पढ़ें : बेहद टाइट ड्रेस में Esha Gupta का दिख गया…फैंस बोलें दिलों की धड़कन बढ़ा रही

इसे भी पढ़ें : Panama Papers leak : ED के सामने पेश हुईं ऐश्वर्या राय, पूछताछ के लिए मिला था समन

इसे भी पढ़ें : ‘Mirzapur’ में बेड सीन देकर इस एक्ट्रेस ने मचाया था तहलका,देखें…

इसे भी पढ़ें : कंपकपाती ठंड में पूल में मस्ती करती दिखीं Alia Bhatt

इसे भी पढ़ें : Rupali संग Sara Ali Khan ने किया ‘ChakaChak’, वायरल हो रहा वीडियो

इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi की हालत खराब! स्ट्रेचर पर आईं एक्ट्रेस… देखें Video

इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi ने दिखाया ऐसी जगह का तिल, फैन्स बोले- ‘नजर का टीका तो है बेहद खास’

इसे भी पढ़ें : हुस्न की नुमाइश के लिए रीम शेख ने पहने ऐसे कपड़े…

इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...