kohramlive desk : ऐश्वर्या राय बच्चन पनामा पेपर्स मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं। प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजकर पनामा मामले केस के सिलसिले में पूछताछ के लिए ऐश्वर्या को तलब किया था। ऐश्वर्या को आज (20 दिसंबर) को ईडी ने दिल्ली दफ्तर में पूछताछ के लिया बुलाया गया है।
इस मामले में हाल ही में ईडी ने अभिषेक बच्चन को भी समन किया था। ऐश्वर्या राय बच्चन को दो बार पहले भी बुलाया गया था, लेकिन दोनों ही बार उन्होंने नोटिस को स्थगित करने की गुजारिश की थी। ये गुजारिश पनामा पेपर्स लीक की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के समक्ष की गई थी।
ईडी ने ऐश्वर्या को फेमा के मामले में समन किया था। यह समन नवंबर में 9 तारीख को ‘प्रतीक्षा’ यानी बच्चन परिवार के आवास पर भेजा गया था। 15 दिन में इसका जवाब मांगा गया था। ऐश्वर्या ने ईमेल के जरिए ईडी को जवाब दिया। मामले की जांच कर रही SIT में ईडी, इनकम टैक्स और दूसरी एजेंसी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : ‘Mirzapur’ में बेड सीन देकर इस एक्ट्रेस ने मचाया था तहलका,देखें…
इसे भी पढ़ें : भाभी ने देवर के साथ मिलकर प्रेमी के किये इतने टुकड़े कि…
पनामा पेपर लीक क्या है
पनामा पेपर लीक मामले में एक कंपनी (Mossack Fonseca) के लीगल दस्तावेज लीक हुए थे। ये डेटा जर्मन न्यूजपेपर Süddeutsche Zeitung (SZ) ने Panama Papers नाम से 3 अप्रैल 2016 को रिलीज किया था। इसमें भारत समेत 200 देशों के राजनेता, बिजनेसमैन, सिलेब्रिटी के नाम शामिल थे, जिनपर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे। इसमें 1977 से 2015 के अंत तक की जानकारी दी गई थी। लिस्ट में 300 भारतीयों के नाम शामिल थे। इसमें ऐश्वर्या के अलावा अमिताभ बच्चन, अजय देवगन का भी नाम शामिल था।
इसे भी पढ़ें : बाप रे… ना सुनते ही आशिक ने छात्रा का क्या कर दिया हाल, देखें…
इसे भी पढ़ें : कंपकपाती ठंड में पूल में मस्ती करती दिखीं Alia Bhatt
इसे भी पढ़ें : Rupali संग Sara Ali Khan ने किया ‘ChakaChak’, वायरल हो रहा वीडियो
इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi की हालत खराब! स्ट्रेचर पर आईं एक्ट्रेस… देखें Video
इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi ने दिखाया ऐसी जगह का तिल, फैन्स बोले- ‘नजर का टीका तो है बेहद खास’
इसे भी पढ़ें : हुस्न की नुमाइश के लिए रीम शेख ने पहने ऐसे कपड़े…
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
इसे भी पढ़ें : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्या…












