spot_img
spot_img
spot_img

बुजुर्ग रात के वक्त नाखून काटने से क्यों रोकते हैं, जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : नाखून बढ़ना विकास की स्‍वाभाविक प्रक्रिया है। इसे काटना हमारी दिनचर्या है, पर नाखून कब कांटें, इसका आधार वैज्ञानिक है। रात में नाखून काटने या न काटने की बात की वैज्ञानिक समझ जरूरी है। डर्मेटोलॉजी यानी त्‍वचा विज्ञान के अनुसार, हमारे नाखून केराटिन (Keratin) नामक प्रोटीन से बने होते हैं। इसलिए नहाने के बाद अपने नाखूनों को काटना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि तब हमारे नाखून पानी या साबुन के पानी में भिगे हुए रहते हैं और बहुत ही आराम से कट जाते हैं। जब हम इन्हें रात में काटते हैं, तो ज्यादा देर तक पानी के संपर्क में ना आ पाने की वजह से ये सख्त हो जाते हैं। इसलिए कई बार नाखून काटते वक्त थोड़ी परेशानी हो जाती है।

रात में नाखून न काटने की पुरानी वजह

रात में नाखून न काटने की सलाह के पीछे एक दूसरा कारण ये भी है कि पुराने जमाने में नेल कटर (Nail Cutter) लोगों के पास उपलब्ध नहीं था। उस समय में लोग नाखून या तो चाकू से काटते थे या किसी धारदार औजार से। उस वक्त बिजली भी नहीं हुआ करती थी, इसलिए पहले के लोग रात के अंधेरे में नाखून काटने से मना किया करते थे, परंतु बीतते समय के साथ लोगों ने इसे अंधविश्वास से जोड़कर एक वहम का रूप दे दिया है। कुछ लोग आज भी इसे मानते हैं और अपने बच्चों से भी उसे मानने के लिए कहते हैं, ताकि किसी भी प्रकार के शारीरिक नुकसान से बचा जा सके।

गहराई से काटें नाखून

क्यूटिकल्स (Cuticles) नाखून की जड़ की रक्षा करते हैं। हमें गहराई से नाखून नहीं काटने चाहिए, क्‍योंकि क्‍यूटिकल्‍स कट जाएंगे। जब हम क्यूटिकल्स को काटते हैं, तो बैक्टीरिया और अन्य कीटाणु आपके शरीर में प्रवेश करने लगते हैं। इससे नाखून में इंफेक्शन होने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है, जिसे ठीक होने में कई बार लंबा समय भी लग जाता है, इसलिए अपने क्यूटिकल्स को काटने या उन्हें पीछे करने से बचें।

इसे भी पढ़ें :जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…

इसे भी पढ़ें : लड़की से होती थी खूब बातें, कुएं में मिली डेड बॉडी, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : फेसबुक पर अजनबी से दोस्‍ती, पहुंच गई पोस्‍टमार्टम हाउस…

इसे भी पढ़ें : ये 31 देश रूस के जानी दुश्मन, पुतिन ने जारी की लिस्ट, देखें

इसे भी पढ़ें : गुस्‍से में तमतमाये बीएसएफ के जवानों ने क्‍या कर डाला, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : WhatsApp पर जल्‍द आएगा Voting से जुड़ा फीचर, जानें किस तरह करेगा काम

इसे भी पढ़ें : PM का बड़ा ऐलान : प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में अब लगेगी ‘सरकारी फीस’

इसे भी पढ़ें : Delhi University में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन

इसे भी पढ़ें : जानिए Alia Bhatt को लोगों ने क्यूं कहा फॉयल पेपर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...