spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लव मैरिज करने वाली चौंका गई महिला थानेदार को…

Date:

spot_img
spot_img

Samastipur : लव मैरिज करने वाली सीमा (बदला हुआ नाम) जब थाने में आकर जुबां खोली तो सामने बैठी थानेदार पुष्पलता कुमारी भक्क रह गई। जब सीमा ने अपने पति को गैंगरेप के लिए असली गुनहगार ठहराया। उसका इल्जाम है कि बैंगलोर में 4 लड़कों के सामने उसे परोस दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बातें यह सामने आई कि यह सबकुछ उसके साथ 6 महीने तक लगातार होता रहा। गुजरे 6 माह तक उसकी खामोशी और मजबूरी के मसले पर पुलिस गहराई से तहकीकात कर रही है। सीमा का यह भी इल्जाम है कि उसे दिल्ली में बेच दिया गया। वह किसी तरह वहां से भागकर अपने घर वापस आई। उसका घर समस्तीपुर के ताजपुर इलाके में है।

मौके के इंतजार में थी सीमा

सीमा के बयान पर समस्तीपुर की महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस संदेही गुनहगार उसके पति की तलाश में जुट गई है। सीमा ने पुलिस को बताया कि बैंगलोर में उसे उसके पति ने ही बेचा। उसे इस कदर डरा-धमका दिया गया कि तब वह शोर नहीं मचा सकी। वह मौके के इंतजार में रही। एक रोज मौका मिला और वह वहां से भाग गई। सफर के दौरान उसके पास फूटी कौड़ी तक नहीं थी। जब कभी टीटीई आता तो बाथरूम में जाकर छुप जाती थी।

2019 में घर से भाग गये थे दोनों

पीड़िता सीमा ने पुलिस को दिए अपने बयान में खुलासा किया कि करीब 4 साल पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात विकास से हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे का फोन नंबर लिया। फिर दोनों फोन पर बातें करने लगे। इरादा दोस्ती का था पर मोहब्बत हो गई। जमाने से छुपछुप कर उन दोनों मिलना-जुलना भी होते रहता था। दोनों ने साथ जीने-मरने का वादा कर साल 2019 में घर से भाग गए। दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद विकास उसे हाजीपुर में भाड़े के मकान में रखा। कुछ माह सबकुछ ठीक-ठाक रहा। अचानक विकास का बर्ताव बदल गया। उसने दहेज की डिमांड कर दी। लगभग 21 साल की सीमा का कहना है कि चूंकि वह अपनी मर्जी से अपना जीवन साथी चुनी थी इस कारण घरवालों का साथ उसे नहीं मिला। लव मैरिज करने के कारण घरवाले उससे खफा थे। जब वह घर से भागी थी तो उसके घरवालों ने विकास के परिजनों पर केस कर दिया था। उस वक्त विकास के घरवालों ने डरा-धमका कर अपने पक्ष में बयान तक दिलवा दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : हेलमेट नहीं पहना तो दारोगा ने मार दी गोली, फिर SP ने क्या किया… देखें

इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: