Ranchi : विवाहिता प्रिया थापा की आज एक रोड एक्सीडेंट में जान चली गई। 22 साल की प्रिया अपने पति आफताब उर्फ अमित एवं भाई रोहित थापा के साथ बाइक पर सवार हो कहीं जा रही थी। उस वक्त शाम के करीब 6 बज रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नामकुम ओवरब्रिज पर पहुंची, सामने से आ रही एक टर्बो गोड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। तीनों सड़क पर फेंका गये। एक्सीडेंट के बाद टर्बो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बेतरह जख्मी लोगों को समाजसेवी समीर सिंह और आसपास से जुटे लोगों की मदद से ईएसआईसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्रिया को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, प्रिया के भाई रोहित थापा का दाहिना पैर टूट गया।
इधर, बेटा, बेटी और दामाद के एक्सीडेंट की खबर पर प्रिया के पिता सुरेश पांडेय, मां रूबी देवी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचे। बेटी की लहूलुहान लाश देख मां रूबी देवी अस्पताल में ही बेहोश हो गई। प्रिया के पिता सुरेश पांडेय ने बताया के प्रिया अपने ससुराल में रहती थी। उसका ससुराल बीआईटी में है। पूजा की छुट्टियों में घूमने अपने मायके आयी हुई थी। सुरेश पांडेय का घर नामकुम थाना क्षेत्र के महिलौंग पुरनाडीह में है।
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल छूटते ही बच्ची झूठी कहानी गढ़ गई, पुलिस का माथा ठनका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टीम से ज्यादा खेल को बेहतर मानना महत्वपूर्ण : कप्तान सविता
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो




