MUMBAI : ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बायजूस ने उनके पिता बॉलीवुड स्टार के ऐड रोक दिए हैं। इसकी सबसे एडुटेक ऐप का IPO बताया जा रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि क्या आर्यन के केस को लेकर बायजूस ने शाहरुख खान के साथ ब्रांड एंबेसडर का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म करने का फैसला किया है।
खास फर्क नहीं पड़ता
ऐड वर्ल्ड के लोगों का कहना है कि ऐसे विवादों से सेलिब्रिटी और ब्रांड्स के कनेक्शन पर लॉन्ग टर्म में खास फर्क नहीं पड़ता। शाहरुख और अमिताभ जैसे सेलिब्रिटी के साथ काम कर चुके एक ऐड एजेंसी के चेयरमैन कहते हैं, ‘शाहरुख के साथ जुड़ाव से बायजूस को बहुत फायदा हुआ है। शाहरुख का ऐड भले ही रोक दिया गया है, लेकिन उनका कनेक्शन इतना मजबूत हो गया है कि उसे तोड़ना बहुत मुश्किल होगा।’
385 करोड़ रुपये है शाहरुख का ब्रांड वैल्यू
जानकारी के मुताबिक, 2020 में शाहरुख की ब्रांड वैल्यू 5.11 करोड़ डॉलर, यानी लगभग 385 करोड़ रुपए की थी। बताया जाता है कि खान हर ऐड शूट के लिए 3.5 से 4 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। ये अपने करियर में अब तक 40 ब्रांड का एंडोर्समेंट कर चुके हैं। इनमें बायजूस, बिगबास्केट, हुंडई, फ्रूटी, डेकोर, फेयर एंड हैंडसम, ICICI बैंक, फूडपैंडा, रिलायंस जियो और दुबई टूरिज्म जैसे जाने-माने नाम हैं।
बायजूस से 3.4 करोड़ की सालाना डील
बायजूस शाहरुख के सबसे बड़े स्पॉन्सरशिप ब्रांड में एक है। बताया जाता है कि इसके साथ उनकी 3.4 करोड़ रुपये की सालाना डील है। शाहरुख के साथ कंपनी ने तीन हफ्ते पहले ही नया ऐड कैंपेन शुरू किया था। बायजूस के साथ वह 2017 से ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़े हैं।
रईस सेलेब की लिस्ट में चौथे नंबर पर
फोर्ब्स ने भी पिछले महीने ही एक खबर में लिखा था कि शाहरुख खान लगभग 69 करोड़ डॉलर की नेटवर्थ के साथ 2021 की रईस भारतीय सेलिब्रिटीज की लिस्ट में नंबर चार पर हैं। ये रेड चिलीज के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं और ये इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के को ओनर भी हैं।
सोशल मीडिया पर 10.64 करोड़ फॉलोअर्स
शाहरुख का जलवा सोशल मीडिया में भी है, जहां फेसबुक और ट्विटर पर 4.2-4.2 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 2.65 करोड़ सहित कुल 10.64 करोड़ फॉलोअर्स हैं और जो उनकी हर पोस्ट पर औसतन 10 लाख का एंगेजमेंट देते हैं।
18 अरब डॉलर वैल्यू, देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप
इसी बीच अगर बायजूस की बात करें तो इस एडुटेक ऐप कंपनी ने पिछले दो साल में देश-विदेश में काफी तेजी से अपने कारोबार का विस्तार किया है। उसने इस दौरान फिजिकल स्पेस में मौजूद दिग्गज कोचिंग ब्रांड आकाश इंस्टीट्यूट को भी खरीदा है। यह 18 अरब डॉलर (1,35,000 करोड़ रुपये) के वैल्यूएशन के साथ इस समय देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप है और फिलहाल IPO की तैयारियों में जुटी कंपनी ने इसी हफ्ते 30 करोड़ डॉलर (2,250 करोड़ रुपये ) की रकम जुटाई थी।
Read More :जैप-10 की महिला जवान को ट्रक ने कुचला
Read More :…और भाभी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
Read More :BREAKING : रांची के जाने-माने मशहूर टेंट व्यवसायी तिलक राज आज़मानी का निधन
Read More :देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने दिया इस्तीफा…
Read More : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ












