जमशेदपुर : शहर के कदमा थाना क्षेत्र में रह रहे परिवार के तीन सदस्यों और ट्यूशन टीचर की हत्या कर से सनसनी फैल गई। टाटा स्टील में फायर ब्रिगेड कर्मचारी दीपक ने अपनी पत्नी, दो बच्चों और ट्यूशन टीचर को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान कई लोगों को घायल भी कर दिया।
वह घर का दामाद था। घटना को अंजाम देने के बाद वह घर में रखे जेवर को भी लेकर अपनी बुलेट बाइक से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी के कस्तूरबा स्कूल में #CORONA BLAST, 18 छात्राएं समेत 20 पॉजिटिव
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
ट्यूशन टीचर रिंकी घोष सुबह के 11 बजे ट्यूशन पढ़ाने दीपक के घर आती थी। और 12:30 बजे तक अपने घर पर पहुंच जाती थी। मगर सोमवार को जब शाम 4 बजे तक घर पर नहीं पहुंची, तो परिवार के लोग खोजते हुए दीपक के घर पर पहुंचे। यहां घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया। जिसके बाद रिंकी के परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने कदमा थाना पहुंचे। पुलिस जब जांच के लिए दीपक के घर पहुंची और कमरा खोला तो दंग रह गई। कमरे में तीन लाश पड़ी थी। वहीं अंदर जाकर जब पुलिस ने कमरे की जांच की तो पलंग के बॉक्स के अंदर ट्यूशन टीचर रिंकी घोष का शव पाया।
जानकारी के अनुसार दीपक ने अपने दोस्त अभय पर भी जानलेवा हमला किया। उसपर हथौड़ा से वार किया गया। गंभीरावस्था में अभय के परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अभय टीएमएच में भर्ती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर खुद एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन पहुंचे और पूरी जानकारी ली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।
इसे भी पढ़ें : कोरोना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, निजी अस्पतालों में 50% बेड कोरोना मरीजों के लिए
इसे भी पढ़ें : अपहृत बच्चे को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सही सलामत खोज निकाला






