- स्कूल के 72 लोगों की कोरोना जांच की गई थी
ओरमांझी : ओरमांझी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी स्कूल की 18 छात्राएं और 2 स्टाफ समेत 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए हैं। सभी छात्रों को स्कूल में अलग रखकर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को टीका मुहैया करा दी गई है। ओरमांझी में सरकारी आंकड़े के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हो गई है। सभी का घर में ही इलाज चल रहा है। कस्तूरबा विद्यालय के 72 लोगों की जांच की गई थी। स्कूल में दसवीं और बारहवीं के 62 छात्राएं रह रही थी। सभी संक्रमित छात्राओं एवं स्टाफ से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। किसी तरह की परेशानी होने पर चिकित्सा विभाग को जानकारी देने की बात कही गई है। स्कूल की सभी छात्राएं अब सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर रहे हैं। पहले छात्राएं बड़े हॉल में एक साथ रहती थी, जिसके चलते एक-दूसरे में संक्रमण फैल गया। छात्राओं की परीक्षा भी नजदीक है। सभी छात्राओं से टेंशन मुक्त होकर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की गई है।
इसे भी पढ़ें : एक दिन में इतने शवों का अंतिम संस्कार, अभी लगी है और भी कतार
ओरमांझी में नहीं हो रहा है सरकारी आदेशों का पालन
ओरमांझी में राज्य और केंद्र सरकार के आदेश का पालन होता नहीं दिख रहा है। सरकारी आदेश के अनुसार रात 8 बजे दुकान और प्रतिष्ठान बंद कर देना है, लेकिन ओरमांझी में इक्का-दुक्का दुकानदार ही नियम का पालन कर रहे हैं। ओरमांझी के शास्त्री चौक, इरबा, ओरमांझी, बीआईटी मोड़ में दुकान 8 बजे के बाद भी खुली रहती है।
इसे भी पढ़ें :देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर






