GIRIDIH : गिरिडीह में बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला। आरोप है कि यह युवक अपने तीन साथियों के साथ गुरुवार की रात चोरी करने एक घर में घुसा था। इसी दौरान सामान गिरने की आवाज सुन घर के लोग जाग गए। तीनों भागने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने इनमें से एक को पकड़ लिया। उसकी बुरी तरह पिटाई की। जिससे उसकी मौत हो गई। मरने वाले युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक की पिटाई के बाद मौत मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 50 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पिटाई की घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक को गांव से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने युवक के मौत की पुष्टि की।
इसे भी पढ़ें : शादी समारोह में जाने की कर रही थी जिद्द, फंदे पर झूलती मिली लाश…
इसे भी पढ़ें : HOME GUARD के 30,000 पदों पर होगी भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें : CYCLONE ‘JAWAD’ को लेकर 27 ट्रेनें रद्द, रांची से भी 5 कैंसल
इसे भी पढ़ें : BREAKING: भारत में OMICRON वैरिएंट की एंट्री, यहां मिले दो संक्रमित मरीज
इसे भी पढ़ें : CM Hemant ने दिया निर्देश और रिहा हो गये 16 बंधक मजदूर
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING EXCLUSIVE : हर बिकाऊ का बेहतर खरीददार कोयला माफिया प्रशांत प्रधान गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : कोख जननी, सर्वाइकल कैंसर जैसे घाव न दे इन्हें : बन्ना गुप्ता…वीडियो
इसे भी पढ़ें : सर, सर जागिये वरना लाशें गिनते रह जाईयेगा, देखें फिर पुलिस ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : INTERNATIONAL FLIGHTS पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला…






