यूपी : झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक बाप अपने दो बच्चों को कपड़ा दिलाने के बहाने ले जाकर ईंट से कूचकर मार डाला। फिर दोनों शव को एक कुएं में फेंक दिया। इसके बाद खुद का गला रेतकर खुद भी कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।
Read More : इनको मिली #E-PASS से छूट, जानिये नई गाइडलाइन में क्या है खास

पुलिस ने बताया कि मृतक रहीस यादव (42) शराब पीने का आदी था। इस कारण उसका उसकी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार की दोपहर पत्नी से कहकर गया कि वह बेटे हर्ष (12) और अंश (9) को बाजार में कपड़े दिलाने जा रहा है। मगर देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर कहीं पता नहीं चला।
Read More : Baba Ramdev का बयान बना फांस, अब सुनिये क्या बोल गये IMA President
अगले दिन सुबह कुछ लोगों ने लाड़गंज स्थित केदारनाथ मंदिर पर बने कुएं पर टूटी ईंट पड़ी देखी। वहीं खून के निशान भी थे। लोगों ने जब कुएं में झांका तो दंग रह गए। कुएं में तीन शव पड़ा था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कुएं से निकाला। शव की पहचान रहीस यादव, उसके पुत्र हर्ष और अंश के रुप में हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read More : घरवालों ने जिसका कर दिया अंतिम संस्कार, 10 दिन बाद जिंदा लौटा तो…






