spot_img

पति को मार डाला, बच्चों की एक कॉल ने खोल दिया पूरा राज…

Date:

spot_img
spot_img

UP : यूपी के पीलीभीत जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर अपने पति की हत्या करने का इल्जाम है। वहीं, वारदात को छिपाने की कोशिश भी की गई, लेकिन मासूम बच्चों की एक फोन कॉल ने पूरी कहानी बदल दी। घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के लोहरपुरी गांव की है, जहां 45 साल के उमाशंकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का आरोप है कि उनकी पत्नी ममता ने पहले उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाईं और फिर साड़ी के फंदे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

बच्चों ने देख लिया पूरा घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात उमाशंकर छत पर सोने चले गये थे। कुछ देर बाद उनकी बेटी गीता के हाथों उन्हें कोल्ड ड्रिंक भेजी गई। इल्जाम है कि उसमें नींद की गोलियां मिली हुई थीं। रात करीब एक बजे गीता की आंख खुली तो मां बिस्तर पर नहीं थी। उसने अपने बड़े भाई विवेक (विकास) को जगाया। दोनों जब छत पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी मां को पिता का गला दबाते हुये देखा। बच्चों को देखते ही महिला वहां से चली गई। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद महिला अपने भाई के साथ खुद ही थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसके पति उठ नहीं रहे हैं। इसी दौरान बच्चों ने थाने में फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को कस्टडी में ले लिया।

अवैध संबंध के चलते रची गई साजिश

पूरनपुर की पुलिस ने मीडिया को बताया कि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि महिला के एक अन्य व्यक्ति से संबंध थे। पुलिस का दावा है कि इसी वजह से पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। हालांकि इस पहलू की जांच अभी जारी है। इधर, परिजनों ने पुलिस को बताया कि उमाशंकर मूल रूप से चित्तरपुर गांव के रहने वाले थे। उनकी शादी करीब 20 वर्ष पहले ममता से हुई थी। बाद में पारिवारिक विवादों के चलते दोनों पहले कलीनगर और फिर ममता के मायके वाले गांव लोहरपुरी में रहने लगे। उमाशंकर कई वर्षों से गुजरात में मजदूरी करते थे और घटना से सिर्फ दो दिन पहले ही घर लौटे थे। बच्चों ने पुलिस को बताया कि माता-पिता के बीच लंबे समय से विवाद होता रहता था। इस मामले में मृतक के बेटे विवेक के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : वर्दी पर लगा कलंक का टीका, ₹6 लाख लेने के बाद छोड़ा थाने से…

इसे भी पढ़ें : थाली छोड़ हथेली पर रोटी, वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर सड़क पर उतरे अफसर, 5 साल से बंद रास्ता खुलवाया…

इसे भी पढ़ें : बाबा होटल में रे’ड, कई आपत्तिजनक सामान बरामद…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले पांच रोज तक झमाझम बारिश…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मा’रे गये गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पूरी कहानी… जानें

Ranchi : झारखंड के संगठित अपराध जगत का एक...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...

जमशेदपुर FC बंद, करोड़ों की कटौती भी नहीं बचा सकी डूबती नैया…

Jamshedpur : जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के लिये यह खबर...

धूल-कीचड़ और हादसों से त्रस्त लोगों का फूटा गुस्सा…

Dhanbad : धनबाद शहर की सड़कों की बदहाली से...