लातेहार : अगवा सुपरवाइजर और दो Guard छोड़े गए। उग्रवादियों ने 13 दिन पूर्व इनको अगवा कर लिया था। इनमें महुआडांड़ के राजेंद्रपुर बॉक्साइट माइंस के सुपरवाइजर रामधनी यादव और कुकुदपाठ बॉक्साइट माइंस के कांटाघर की सुरक्षा में लगे दो गार्ड सूरज सोनी व संजय यादव शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : Lalu की जमानत पर फिर टली सुनवाई, छह हफ्ते बाद मिलेगी डेट
Guard और सुपरवाइजर सुरक्षित लौटे
उग्रवादियों ने तीनों को बीते 28 नवंबर को अगवा कर लिया था। झारखंड सीमा से लगे नक्सल प्रभावित क्षेत्र सामरी में करीब 20 की संख्या में नकाबपोश उग्रवादियों ने इनका अगवा किया था। 13 दिन बाद देर रात तीनों को झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर छोड़ दिया गया।
इसे भी पढ़ें : काम पर मत जाना मां, खिलाऊंगा मैं












