spot_img

जेल में घुसा सांप और कैदी को डंसा, मचा तहलका…

Date:

spot_img
spot_img

Sahibganj : झारखंड के साहिबगंज के राजमहल उपकारा में बुधवार को तहलका मच गया, खबर है कि जेल के अंदर घुसा एक जहरीले सांप एक कैदी को डंस लिया। घटना के बाद जेल प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और घायल कैदी को इलाज के लिये राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुये है। घायल कैदी की पहचान 23 साल के सोहन कुमार यादव के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय बिरजू यादव का पुत्र है और एक मामले में राजमहल उपकारा में न्यायिक हिरासत में बंद है। बताया गया कि बुधवार को सोहन कुमार यादव अन्य बंदियों के साथ जेल परिसर की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान झाड़ियों के बीच छिपा एक जहरीला सांप अचानक बाहर निकला और उसके पैर में डंस लिया। सांप के काटते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद आसपास मौजूद बंदियों और जेल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

समय पर अस्पताल पहुंचा कैदी

घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने बिना देरी किये घायल कैदी को अस्पताल पहुंचाया। राजमहल अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार और उनकी टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने जरूरी दवायें देकर कैदी को निगरानी में रखा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल कैदी की हालत स्थिर है और उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

चोरी के मामले में बंद है कैदी

इलाज के दौरान सोहन कुमार यादव ने मीडिया को बताया कि वह बरहरवा थाना (कांड संख्या 177/26) में दर्ज केस में जेल में है।  उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज है। उसने बताया कि रोज की तरह वह जेल परिसर में सफाई का काम कर रहा था, तभी झाड़ियों में मौजूद सांप ने अचानक हमला कर दिया।

जांच में जुटा जेल प्रशासन

घटना के बाद राजमहल उपकारा प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि सांप जेल परिसर में कैसे पहुंचा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कौन-कौन से अतिरिक्त सुरक्षा कदम उठाये जा सकते हैं। फिलहाल घायल कैदी का इलाज जारी है और जेल प्रशासन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाने की बात कह रहा है।

इसे भी पढ़ें : रिसेप्शन में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद…

इसे भी पढ़ें : पत्नी की ह’त्या कर कमरे में दफनाया और वहीं चारपाई डाल सोता रहा…

इसे भी पढ़ें : TB मरीजों के लिये देवदूत बनी ये कंपनी, एक साल तक देगी…

इसे भी पढ़ें : बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

इसे भी पढ़ें : भारत टेक्स-2026 में छाया झारखंड: GI टैग वालों ने दुनिया तक बिखेरा हुनर का जादू…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

श्रावणी मेला पर वीडियो बनाइये, सरकार देगी 3 लाख रुपये तक का ईनाम…

Patna : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को अंतरराष्ट्रीय...

गढ़वा में छात्राओं को बताया कानून का सुरक्षा कवच…

Garhwa(Nityanand Dubey) : बाल विवाह और समाज में फैली...

बड़कागांव थाना पहुंचे SP, दिये ये टास्क…

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस कप्तान ने क्राइम कंट्रोल और...

चोरी के 12 घंटे में ट्रैक्टर बरामद…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव पुलिस ने अम्बाजीत गांव...

हजारीबाग पुलिस टीम उतरी सड़क पर, 230 से ज्यादा…

Hazaribagh : सड़क सुरक्षा को लेकर हजारीबाग पुलिस ने...