spot_img
spot_img
spot_img

जेल जायेंगे खेसारी लाल यादव! जानिए क्या है मामला …

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भोजपुरी के सुपर स्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव पर एक सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर एकलाख खान ने फेसबुक पर लाइव कर खेसारी लाल यादव को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।  खेसारी के ऊपर आरोप है कि उन्होंने गरीब बच्चों को गोद लेकर बेसहारा छोड़ दिया है। दरअसल खेसारी लाल यादव ने जिन बच्चों को गोद लिया, पैसा नहीं जमा करने के कारण स्कूल वाले बच्चों को स्कूल से निकालने की धमकी दे रहे हैं। जिसके कारण बच्चों का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…

अमरजीत की मौत के बाद बच्‍चों को लिया था गोद 

बताया जा रहा है कि बिहार के गया जिले के कोच थाना इलाके के कौड़िया गांव के रहने वाले अमरजीत की मौत साल 2018 में गुजरात के सूरत में हो गई थी। अमरजीत के परिजनों का कहना है कि वह बिहारियों के प्रति फैलाई गई नफरत का शिकार हो गए और उनकी हत्या कर दी गई थी। गुजरात पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना में मौत का मामला बताया था। भोजपुरी हीरो खेसारी लाल यादव 22 अक्टूबर 2018 को उनके घर पहुंचे थे और उन्होंने अमरजीत के दोनों बच्चों अंकित और निशा प्रीति को गोद लिया और दोनों को पढ़ाने की जिम्मेवारी ली थी।

अंकित और निशा प्रीति  ने कहा- नहीं मिली कोई सहायता 

लेकिन अब अंकित और निशा प्रीति का कहना है कि खेसारी एक रुपये की भी सहायता नहीं करते हैं। यहां तक कि जिस स्कूल में खेसारी लाल यादव ने उनका नामांकन कराया था। वहां के स्कूल वाले भी अंकित और निशा प्रीति को निकालने की धमकी दे रहे हैं। स्कूल वालों की धमकी के कारण बच्चों के परिजन काफी डर गए हैं। वे सोच रहे हैं कि बच्चों का भविष्य क्या होगा। गौरतलब हो कि अमरजीत की विधवा पत्नी अंजू से मिलने के दौरान खेसारी लाल यादव ने उन्हें अपना बहन बताया था। उन्होंने कहा था कि अंकित और निशा प्रीति, दोनों उनके भांजा-भांजी जैसे हैं। इसलिए पढ़ाई किसी अच्छे स्कूल में कराएंगे। पढ़ाई का सारा खर्च खुद खेसारी उठाएंगे।

इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…

मृतक के पिता का कहना है 

मृृतक के पिता राजदेव सिंह का कहना है कि खेसारी लाल ने कहा कि वे इन बच्चों के लिए अच्छे स्कूल का चयन करें। लेकिन परिजनों ने गांव के पास के ही एक स्कूल में दोनों का नामांकन करवाया। वहां पैसे भी कम खर्च होते और बच्चे पास भी रहते। लेकिन खेसारी ने दोनों को बेसहारा छोड़ दिया है। वो अब एक चवन्नी भी खर्च नहीं कर रहे हैं।

अपनी कमाई का 40 फीसदी हिस्सा चैरिटी में देते हैं खेसारी

खेसारी लाल यादव अपनी कमाई का 40 फीसदी हिस्सा चैरिटी में देते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल यादव ने दावा किया था कि “मैं आज जो कुछ भी हूं अपने फैंस की वजह से ही हूं। अगर मेरे फैंस न होते और दर्शक मुझे पसंद न करते तो मेरा कोई अस्तित्व न होता। मेरे लिए किसी भी धर्म और जाति में कोई अंतर नहीं है। मैंने सभी धर्मों और जातियों से 62 बच्चों को गोद लिया हुआ है। इसके साथ ही मैं उनकी पढ़ाई पर हर महीने 3 लाख रुपए खर्च करता हूं।

इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...