RANCHI : बुधवार यानी 12 अक्टूबर से रांची जिले में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। पहले दिन रांची जिला के 16 प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों और नगर निगम क्षेत्र के दो वार्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीसी राहुल कुमार सिन्हा खलारी प्रखंड के लपरा पंचायत में हुए कार्यक्रम में पहुंचे।
डीसी ने दी लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बिरसा हरित ग्रामीण योजना, सर्वजन पेंशन योजना, हरा राशन कार्ड, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान आदि योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने लोगों से आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में आकर योजनाओं का लाभ लेने को कहा। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक सुगमता से पहुंचें, इसके लिए आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
आवेदनों के ऑन द स्पॉट समाधान का किया जा रहा प्रयास
डीसी ने कहा कि कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के बाद भी लोग अपनी शिकायतों का समाधान संबंधित कार्यालय में आवेदन देकर करवा सकते हैं।
डीसी ने विभिन्न योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला कृषि पदाधिकारी ने चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया।
विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण
खलारी प्रखंड के लपरा में हुए कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए। डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली एवं उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान कई लोग आवेदन लेकर डीसी के पास पहुंचे। सिन्हा ने सभी आवेदकों की बात गंभीरता से सुनी गई एवं उन्होंने उनकी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें :मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, LPG की कीमत भी घटेगी!
इसे भी पढ़ें :मोदी सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों को IAS में प्रमोशन की दी मंजूरी
इसे भी पढ़ें :लेन-देन बना काल, मारा गया विशाल… देखें
इसे भी पढ़ें :बाइक उड़ाने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा… देखें
इसे भी पढ़ें :इंग्लैंड ने दूसरे T20 में भी ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों से हराया, वर्ल्ड कप से पहले जीती सीरीज










