spot_img

शादी से पहले डबल म’र्डर, तहलका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी किनारे शुक्रवार सुबह एक महिला और एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या धारदार हथियार से किये जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि वारदात कहीं और अंजाम देने के बाद शवों को सबूत छिपाने की नीयत से तजना नदी किनारे फेंका गया। मृतकों की पहचान लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के बड़गई निवासी नेहा कुमारी और उसके पड़ोसी अरुण कुमार राणा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, नेहा की बहन की शादी शनिवार को होनी थी। शादी में शामिल होने के लिये नेहा अपने बच्चों को ससुराल से लाने करंज थाना क्षेत्र के डोरिया गांव जा रही थी। इस दौरान पड़ोसी अरुण कुमार राणा भी उसके साथ था। रास्ते में दोनों रहस्यमय ढंग से लापता हो गये, जिसके बाद परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

शुक्रवार सुबह तजना नदी किनारे शव मिलने की सूचना पर SDPO मंगल सिंह जामुदा, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सोयको थानेदार पी.आर. पांडेय सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए बुलाया गया। घटनास्थल से मिले शादी के निमंत्रण कार्ड के आधार पर पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाकर हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। परिजन खूंटी पहुंच रहे हैं और पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : इस हाल में मिले देवर-भाभी, मच गया कोहराम…

इसे भी पढ़ें : DGP तदाशा मिश्रा ने गोड्डा और दुमका पुलिस को दिये ये खास टास्क…

इसे भी पढ़ें : TMC छोड़ते ही तीन पूर्व सांसदों को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट…

इसे भी पढ़ें : बारिश का रेड अलर्ट, इन तीन जिलों के स्कूल आज बंद…

इसे भी पढ़ें : बड़ा ए’नका’उंटर, गैंगस्टर के चार शू’टर ढेर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘Crime Capital बन जायेगी राजधानी’, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव...

इस हाल में मिले देवर-भाभी, मच गया कोहराम…

Khunti : खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा...

DGP तदाशा मिश्रा ने गोड्डा और दुमका पुलिस को दिये ये खास टास्क…

Ranchi : झारखंड के संताल परगना क्षेत्र में एक्टिव...

TMC छोड़ते ही तीन पूर्व सांसदों को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर...

बारिश का रेड अलर्ट, इन तीन जिलों के स्कूल आज बंद…

UP : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम...