कोहराम लाइव डेस्क : इसे अचरज कहें या सिस्टम की लापरवाही। केसरी नंदन हनुमान रामभक्त भी हैं। रामजी उनके सीने में विराजमान रहते हैं। उनकी सेवा ही हनुमानजी की भक्ति है। फिर हनुमानजी मानव बनकार राशन कार्डधारी कैसे बन सकते हैं। राशन की दुकान से केरोसिन कैसे ले सकते हैं। नहीं न ले सकते हैं । यह सच है कि राजस्थान में हो सकता है कि विभागीय लापरवाही के कारण उनके नाम पर राशन कार्ड बन जाए और उससे अनाज और केरोसिन राशन दुकान से उठाया जाए।

जी हां, यही सही बात है। राजस्थान के भरतपुर की रुदावल पंचायत में यह अनूठा मामला सामने आया है, जहां हनुमान जी व मुरली मनोहर जी के नाम से राशन कार्ड बन गए हैं और उन राशन कार्डों से केरोसिन तेल भी लिया जा रहा है। सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना में ढूंढार वाले हनुमान जी और मुरली मनोहर जी के नाम से राशन कार्ड बन गए हैं और उनके नाम पर समय-समय पर केरोसिन लिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार
81 साल के हनुमानजी के परिवार में 5 सदस्य
यह कमाल की बात है कि राशन कार्ड में उपभोक्ता का नाम ढूंढार वाले हनुमानजी जी हैं जिनकी उम्र 81 वर्ष लिखी गई है।उनके पिता का नाम केसरी भी लिखा हुआ है। उनके परिवार में अन्य पांच लोग भी हैं। इतना ही नहीं राशन कार्ड पर हनुमान जी के नाम के साथ उनकी तस्वीर भी लगी हुई है। मुरली मनोहर की उम्र 121 वर्ष अंकित है।
इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

गड़बड़ी जांचने में जुटा विभाग
मामले सामने आने के बाद रसद विभाग जांच में जुट गया हैं। जिला रसद अधिकारी सुभाष चंद गोयल ने बताया की जानकारी में आया है कि रूपवास तहसील की रुदावल पंचायत में भगवान के नाम से राशन कार्ड बने हुए हैं। जांच के लिए अधिकारियों को कहा गया है। इस तरह के अन्य मामले यदि जिले में हैं, तो उनकी भी जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें :जल्दी निपटा लें अपने काम, इस तारीख से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक












