RANCHI: आज के समय में झारखंड के किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) वरदान साबित हो रहा है। उनके लिए इसके माध्यम से खेती की राह आसान बन रही है। झारखंड की 70 प्रतिशत आबादी गांव में वास करती है, जिसकी आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि है। ऐसी परिस्थिति में यह आवश्यक है कि राज्य के किसानों को कृषि कार्य अर्थात कृषि उपादान यथा खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र एवं कृषि से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पूंजी उपलब्ध कराई जाए। इस दिशा में राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश के सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाए, ताकि समय-समय पर किसान अपनी कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूर्ण कर सके। सरकार राज्य की हेमंत सरकार बखूबी यह कार्य कर रही है। केसीसी के माध्यम से किसानों को खेती के लिए आसान दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे जहां किसानों को खेती में सहायता मिल रही है, वहीं उन्हें साहूकारों के चंगुल से भी मुक्ति मिल रही है।
किसानों के लिए बेहद संवेदनशील रहते हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
सीएम हेमंत सोरेन किसानों को लेकर काफी संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने निर्देश दे रखा है कि राज्य के ज्यादा से ज्यादा किसानों को केसीसी से जोड़कर इसका लाभ सुनिश्चित किया जाये। सरकार द्वारा 23 जून को आयोजित शिविर का प्रतिफल है कि सिर्फ मात्र एक दिन में देर शाम तक केसीसी के 49,092 आवेदन आए और लाभुकों के ऋण के लिए 22669.99815 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई।
जानिए केसीसी के बारे में
किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ा ऋण किसानों को 7 प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध होता है, जिसे समय सीमा के अंदर वापस करने पर 3 प्रतिशत ब्याज भारत सरकार द्वारा माफ किया जाता है। इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा यहां के किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए समय पर ऋण वापस करने पर 3 प्रतिशत ब्याज अपना ओर से देकर मदद की जा रही है। इस प्रकार समय सीमा के अंदर किसान द्वारा ऋण वापस किए जाने पर किसान को मात्र 1 प्रतिशत ब्याज का बोझ पड़ता है। अब तक राज्य सरकार के प्रयास से 8,96,108 किसानों का केसीसी। आवेदन पत्र पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर लिया गया।
किसान भाई -बहन योजना का लें लाभ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर 23 जून 2022 से राज्य के सभी प्रखंडों में मेगा किसान क्रेडिट कार्ड वितरण कैंप का आयोजन किया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा जा सके। इससे पहले भी दिनांक 08 जून 2022 को राज्य के सभी जिलों में जिला स्तर पर मेगा किसान क्रेडिट कार्ड वितरण कैम्प का आयोजन किया गया था। राज्य के किसान अपने प्रखण्ड में आयोजित शिविर में आकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
मात्र एक दिन में 226 करोड़ के केसीसी ऋण की स्वीकृति अपने आप में एक नवीन कीर्तिमान है। यह कृषि विभाग की टीम और बैंक पदाधिकारी के बीच समन्वय और उनके परिश्रम का परिणाम है। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की ओर सरकार का महत्वपूर्ण कदम है।’
इसे भी पढ़ें : कार क्रैश टेस्ट के लिए गडकरी ने किया तगड़ा इंतजाम… देखें
इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट को दाल चावल मानते हैं रणबीर कपूर, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी बस की ट्रक में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : पति कहता है देह व्यापार करो, रुपए कमाकर दो, देखें फिर आगे क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : शादी के सातवें दिन बाद ही बाजार से भाग गई दुल्हन, देखें…
इसे भी पढ़ें : वासना की गंदी नाली के कीड़े ने पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस
इसे भी पढ़ें : किसी ने सोचा तक नहीं था, मां-बेटी यह दिन दिखायेगी…
इसे भी पढ़ें : मना किया चुनाव लड़ने, नहीं माना तो ठोक डाला… देखें वीडियो








