Jamtara(Pintu Mandal): जामताड़ा जिला में कुंडहित थाना क्षेत्र के टोंगरा सीमा पर मंगलवार को एक जली हुई मारुति वैन से ड्राइवर का जला हुआ शव मिला। डेड बॉडी की पहचान कुंडली थाना क्षेत्र के काजल मंडल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।गाड़ी में आग कैसे लगी, यह एक रहस्य बना हुआ है।उधर, काजल मंडल के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि किसी ने काजल की हत्या कर उसे गाड़ी समेत जला दिया है।
भाजपा नेता ने की दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
इस घटना को लेकर पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा नेता सत्यानंद झा बाटुल ने दुख जताया और काजल के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। साफ कहा कि काजल की हत्या हुई है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
यात्री को बंगाल पहुंचाने गया था ड्राइवर
घटना के बारे में बताया जाता है कि सोमवार को काजल मंडल अपनी मारुति वैन से यात्री को लेकर बंगाल पहुंचाने गया था।वह घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने मोबाइल फोन पर संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हो पाया। मंगलवार सुबह लोगों ने बाबूपुर सीमा टोंगरा थाना क्षेत्र के जंगल में एक जली मारुति वैन देखी।उसके अंदर लोगों को एक लाश भी दिखी।उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
Read More: बाप रे… बाल कैदियों तक ऐसे पहुंचता है नशे का सामान
Read More: प्रति डिसमिल 2 लाख रुपये दो नहीं तो ठोक देंगे
Read More : केंद्रीय मंत्री तोमर को झारखंड हाई कोर्ट से राहत बरकरार, राहुल गांधी के खिलाफ की थी अभद्र ठिप्पणी
Read More : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)
Read More :बच्चा पैदा नहीं होने के कारण पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
Read More :25 लाख की अफीम जब्त,पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर
Read More : रांची के मोस्ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)
Read More :Whatsapp से भी बुक कर सकेंगे Jio Phone Next, जानें कैसे
Read More :रिलीज हुआ मेकिंग ऑफ जियोफोन नेक्स्ट’ फीचर्स से उठा पर्दा








