RANCHI : नियुक्ति नियमावली में पेंच की वजह से झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT) में नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। उन दिक्कतों को दूर करने के लिए अब यहां घंटी आधारित शिक्षक रखे जाएंगे। इनकी नियुक्ति वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर होगी। इस बार सामान्य उम्मीदवारों के साथ-साथ सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी रखने की तैयारी की जा रही है। संभावना है कि अगले माह तक यूनिवर्सिटी को 12 शिक्षक मिल जाएंगे।
22 से 24 नवंबर तक चलेगा साक्षात्कार
यूनिवर्सिटी की ओर से तय शेड्यूल के अनुसार घंटी आधारित अनुबंध पर होने वाली नियुक्ति के लिए 22 से 24 नवंबर तक होने वाले वॉक इन इंटरव्यू लिया जाएगा। इनमें नौ असिस्टेंट प्रोफेसर व तीन एसोसिएट प्रोफेसर होंगे। शिक्षकों को कम से कम 30 हजार रुपये और अधिक से अधिक 36 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाएंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अभ्यर्थी की आयु 50 वर्ष से कम हो और सेवानिवृत्त शिक्षक की आयु 65 वर्ष से कम हो। एसोसिएट प्रोफेसर के लिए अभ्यर्थी की आयु 55 वर्ष से कम हो, जबकि सेवानिवृत्त शिक्षक की आयु 65 वर्ष से कम हो।
हर विभाग के लिए है इंटरव्यू शेड्यूल
असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति यूजीसी के रेगुलेशन 2018 के आधार पर की जायेगी. प्रोफेसर के लिए न्यूनतम अर्हता पीएचडी अनिवार्य है। पांच वर्ष का शिक्षण अनुभव हो। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के लिए वॉक इन इंटरव्यू 22 नवंबर को दिन के 10 बजे से लिया जाएगा। मैकेनिकल / इंडस्ट्रियल / प्रोडेक्शन इंजीनियरिंग के लिए वॉक इन इंटरव्यू 23 नवंबर 2021 के दिन के 10 बजे से लिया जायेगा। सिविल / कैमिकल/ इनवायरमेंटल/ बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग के लिए वॉक इन इंटरव्यू 24 नवंबर 2021 को दिन के 10 बजे से लिया जाएगा।
तीन विभाग में होगी नियुक्ति
विश्व विद्यालय द्वारा तीन विभाग में नियुक्ति की जाएगी। इसमें सिविल इंजीनियरिंग में एक एसोसिएट व तीन असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी। इनका स्पेशलाइजेशन इनवायरमेंटल इंजीनियरिंग होना चाहिए।
इसी प्रकार कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में एक एसोसिएट व तीन असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी। इनका स्पेशलाइजेशन डाटा साइंस में होना चाहिए. मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एक एसोसिएट प्रोफेसर व तीन असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी। इनका स्पेशलाइजेशन प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग का जरूरी है।
इसे भी पढ़ें :ऐसा दिखता है 1 करोड़ का ईनामी माओवादी किशन दा, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्लाने लगती है लड़कियां, देखें क्यों…(VIDEO)
इसे भी पढ़ें :तालाब में मिला 12वीं क्लास के Student का शव, दो दिन पहले निकला था घर से
इसे भी पढ़ें :SNMMCH में मरीज की मौत, परिजनों ने कहा- Oxygen नहीं मिलने से हुई मौत
इसे भी पढ़ें :गढ़वा का बाबा खोन्हर नाथ महादेव मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल
इसे भी पढ़ें :Sushmita Sen ने वेब सीरीज ‘आर्या -2’ की टीजर शेयर कर बोलीं- शेरनी इज बैक, देखें…
इसे भी पढ़ें :NTA ने NEET अभ्यर्थियों की स्कैन OMR शीट जारी की, ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan NCB दफ्तर पहुंचे..
इसे भी पढ़ें :रातो-रात famous हुई MA English चायवाली, ग्राहकों की लगती है कतार, देखें..
इसे भी पढ़ें :किशोरी को पहले पीटा, फिर किया गैंगरेप और…










