- राज्य सरकार ने दी है 5 करोड़ 55 लाख, 13 हजार 737 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति
GARHWA : गढ़वा के विकास की कड़ी में एक और उपलब्धि जुड़ गया है। गढ़वा प्रखंड के गिजना गांव स्थित अति प्राचीन बाबा खोन्हर नाथ महादेव मंदिर अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। इसके लिए हेमंत सरकार ने आदेश पारित कर दिया है। राज्य सरकार ने 5 करोड़, 55 लाख, 13 हजार 737 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी राज्य के पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी। कहा कि मंदिर के पर्यटकीय विकास के लिए राशि स्वीकृत हो गई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इसके तहत भव्य मंदिर परिसर निर्माण के साथ साथ मैरिज हॉल, किचन कम डायनिंग हॉल, कम्युनिटी हॉल, ऑफिस, केयरटेकर आवास, शौचालय आदि का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह काफी भव्य एवं आकर्षक लुक में नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें :SSC ने रद्द की एक और वैकेंसी, नोटिस जारी
इसे भी पढ़ें :NTA ने NEET अभ्यर्थियों की स्कैन OMR शीट जारी की, ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan NCB दफ्तर पहुंचे..
इसे भी पढ़ें :रातो-रात famous हुई MA English चायवाली, ग्राहकों की लगती है कतार, देखें..
इसे भी पढ़ें :किशोरी को पहले पीटा, फिर किया गैंगरेप और…
इसे भी पढ़ें :BIT के ऑफ कैंपस में बढ़ी आवेदन की तिथि, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई
इसे भी पढ़ें :IND vs NZ Test Series: पहले टेस्ट में रहाणे होंगे कप्तान, दूसरे टेस्ट में शामिल होंगे विराट!
इसे भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर सिटी SP के बेटे की दर्दनाक मौत, देखें कैसे















