spot_img

देश के 50वें CJI बने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, इस दिन लेंगे शपथ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ सोमवार को देश के 50वें CJI प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किये गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उन्हें इस पद पर नियुक्त किया। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। न्यायमूर्ति ललित का 74 दिनों का संक्षिप्त कार्यकाल रहा, जबकि सीजेआई के पद पर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ का कार्यकाल दो वर्षों का होगा।

रीजीजू ने इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए माननीय राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश डॉ।  न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ को देश का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है।  यह नियुक्ति नौ नवंबर 2022 से प्रभावी होगी। ’न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे।

जस्टिस यूयू ललित को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।  इसी साल नवंबर में रिटायर होने से पहले सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की थी।

जस्टिस यूयू ललित ने 27 अगस्त के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के तौर पर पदभार संभाला था।  हालांकि अब वे अपने 74 दिन के कार्यकाल के बाद 8 नवंबर, 2022 को रिटायर हो जाएंगे।  बीते 7 अक्टूबर को केंद्र सरकार सीजेआई उदय उमेश ललित को पत्र लिखकर उनसे अपना उत्तराधिकारी नामित करने के लिए कहा था, जिसके बाद जस्टिस यूयू ललित ने सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों की एक बैठक बुलाई थी।  इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के अगले सीजेआई के तौर पर डी।  वाई।  चंद्रचूड़ के नाम की चिट्ठी केंद्र सरकार को भेजी गई थी।

इसे भी पढ़ें :पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी, खाता में नहीं आई रकम तो इस नंबर पर तुरंत लगाएं फोन

इसे भी पढ़ें : मंदिर परिसर में भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : लहूलुहान लोगों की चित्कार से दहल उठा दनुआ घाटी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स में हो ये बातें, तो कदम चूमेगी कामयाबी : DIG शम्श तबरेज

इसे भी पढ़ें : क्रूरता की हद, किसी कीमत पर माफी नहीं : बन्ना गुप्ता।। बेतरह झुलसी छात्रा का होगा मुफ़्त में इलाज

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...