Kohramlive : ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के बधाई संदेश पर अंतर्राष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि ”धन्यवाद, श्रीमान प्रधानमंत्री… खुशी है कि हम सिर्फ क्रिकेट में ही शानदार नहीं, हम अन्य काम भी करते हैं, जिसमें सुरंग बचाव भी शामिल है। विशेषज्ञ अर्नोल्ड ने कहा कि सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है, सभी माता-पिता को उनके बच्चों को घर पहुंचाने में मदद करना मेरे लिए सम्मान की बात है। एक अद्भुत टीम उनके साथ थी। भारत के पास सबसे अच्छे इंजीनियर हैं। इस सफल मिशन का हिस्सा बनना बहुत खुशी की बात है। मुझे मंदिर जाना है, क्योंकि जो हुआ उसके लिए मैंने धन्यवाद देने का वादा किया था। हमने सिर्फ एक चमत्कार देखा है। रोज भगवान की पूजा करने वाले अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि मैंने अपने लिए कुछ नहीं मांगा, मैंने वहां सुरंग में फंसे 41 लोगों और मदद करने वाले सभी लोगों के लिए दुआयें मांगी। 41 लोग बाहर हैं, सभी सुरक्षित हैं। सब कुछ सही है।”
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने उत्तराखंड में सिल्क्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को निकालने की बेहतरीन कामयाबी पर भारतीय अधिकारियों की सराहना की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सुरंग विशेषज्ञ प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स की भूमिका पर नाज किया। PM अल्बानीज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय अधिकारियों की एक अद्भुत उपलब्धि। गर्व है कि ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स ने मैदान पर भूमिका निभाई। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बचावकर्मियों की प्रशंसा करते हुये कहा कि यह मानवता और टीम वर्क का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।
गौरतलब है कि बीते 12 नवंबर को सिल्क्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था। इसमें 41 मजूदर फंस गये। उनके निकलने का रास्ता बंद हो गया था। फंसे सभी 41 मजदूरों को मंगलवार शाम को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया।
इसे भी पढ़ें : रांची में ड्रग्स खरीद-बिक्री का अनोखा तरीका, SP खोल गये राज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सुरंग से निकला बेटा, मिलने से पहले चल बसे पिता…
इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़ें : ”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें
इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गांजा-ताड़ी पीने वालों ने अनाथ कर डाला चार बेटियों को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो








