नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शकील अहमद का नाम उन नेताओं में गिना जाता है, जिन्होंने कांग्रेस के लिये तीन पीढ़ियों तक अपनी जिंदगी समर्पित की। अपने भावनात्मक पत्र में शकील अहमद ने लिखा है कि “मैं बहुत दुखी मन से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। यह निर्णय आसान नहीं था, यह मेरे दिल और इतिहास दोनों से जुड़ा है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे, बल्कि एक “सामान्य नागरिक” के रूप में समाज की सेवा जारी रखेंगे।

तीन पीढ़ियों का कांग्रेस से रिश्ता

शकील अहमद ने अपने पत्र में लिखा कि उनके दादा अहमद गफूर 1937 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये थे।
उनके पिता शकूर अहमद 1952 से 1977 तक पांच बार कांग्रेस विधायक रहे और कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
खुद शकील अहमद ने भी 1985 से लेकर अब तक पांच बार विधायक और सांसद के रूप में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने लिखा कि “मैंने यह निर्णय पहले ही ले लिया था, लेकिन मतदान खत्म होने तक इसकी घोषणा नहीं की,
ताकि इससे पार्टी को कोई नुकसान न पहुंचे और कोई गलत संदेश न जाये।” उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार
कांग्रेस की सीटें बढ़ेंगी और गठबंधन की एक मजबूत सरकार बनेगी। शकील अहमद ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि “मेरा पार्टी के कुछ लोगों से मतभेद हो सकता है, लेकिन कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों पर मेरा अटूट विश्वास हमेशा रहेगा।”

इसे भी पढ़ें : कोर्ट के बाहर 12 मा’रे गये…

इसे भी पढ़ें : बिहार में एग्जिट पोल्स में NDA आगे, महागठबंधन का जज्बा बरकरार…

इसे भी पढ़ें : गृह मंत्री ने की हाई लेवल मीटिंग, बोले, बख्शे नहीं जायेंगे गुनहगार…

इसे भी पढ़ें : झारखंड का सबसे ठंडा जिला ये, कल इन जिलों में शीतलहर

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने दिया गर्वनर को न्योता… जानें क्यों 

इसे भी पढ़ें : सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र की सेहत पर दिया बड़ा अपडेट… जानें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...