Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को 15 नवंबर को मोरहाबादी मैदान, रांची में होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता भी दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा द्वारा पारित ‘झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025’ को मंजूरी देने के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं के बीच राज्य के समग्र विकास, निवेश बढ़ाने, औद्योगिक विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इसे भी पढ़े : दूसरे चरण में बिहार में अब तक इतना मतदान, यह जिला सबसे आगे
इसे भी पढ़े : CM हेमंत ने “रन फॉर झारखंड” को दिखाई हरी झंडी, दी शुभकामनायें…
इसे भी पढ़े : घाटशिला में ससमय वोटिंग शुरू, CM ने की यह अपील
इसे भी पढ़े : धर्मेन्द्र के निधन की खबरों पर हेमा मालिनी और बेटी ऐशा का यह पोस्ट… देखें




