झारखंड का सबसे ठंडा जिला ये, कल इन जिलों में शीतलहर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है और अब कनकनी लोगों को महसूस होने लगी है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। गुमला सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। लोहरदगा में 8.6 और खूंटी में 9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते पिछले 24 घंटे में कई जिलों में पारा 5 से 6 डिग्री तक नीचे गया है।

12 से 17 नवंबर तक सुबह के वक्त कोहरा और धुंध रहने की संभावना है, लेकिन दिन में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। वहीं 12 और 13 नवंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में शीतलहर चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम ठंडी हवाओं से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है। फिलहाल झारखंड में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में हल्की गर्मी और रात में ठिठुरन का दौर शुरू हो चुका है।

इसे भी पढ़े : CM हेमंत ने दिया गर्वनर को न्योता… जानें क्यों

इसे भी पढ़े : CM हेमंत ने “रन फॉर झारखंड” को दिखाई हरी झंडी, दी शुभकामनायें…

इसे भी पढ़े : धर्मेन्द्र के निधन की खबरों पर हेमा मालिनी और बेटी ऐशा का यह पोस्ट… देखें

इसे भी पढ़े : दिल्ली में हाई अलर्ट, NIA, NSG, FSL जांच में जुटी, अबतक 11 म’रे…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...