Kohramlive : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार की सुबह खौफ का साया उतर आया। जिला एवं सत्र अदालत के बाहर अचानक बड़ा धमाका हुआ, गर्जना, धुआं और चीखें, कुछ ही सेकंडों में सबकुछ बदल गया। धमाका इतना भयानक था कि आवाज छह किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धूल, धुआं और मलबे के बीच सिर्फ अफरातफरी थी। चीखों में गुम हो गये सवाल और सन्नाटे में बारूद की कराह गूंज उठी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस भयानक हादसे में अबतक 12 लोग मारे गये, कई बेतरह जख्मी हो गये। धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया, बचाव दलों ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जले हुये वाहन, मलबे के ढेर और लोगों की आंखों में सदमे की तस्वीरें।अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन प्रारंभिक जांच में इसे आतंकी हमला माना जा रहा है।
नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो
Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...
नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!
Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...
JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….
Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...
रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें
Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...
राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...





