spot_img
spot_img
spot_img

रिम्स में जूनियर डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार, मरीजों को हुई परेशानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस की बर्बर कार्रवाई और नीत पीजी काउंसलिंग में देरी के खिलाफ रिम्स के डॉक्टरों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। RIMS के 15 से ज्यादा OPD से लगभग 250 डॉक्टर अनुपस्थित रहे। इसका सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ा। RIMS का OPD काउंटर लगभग पूरे दिन बंद रहा। यहां 100 से भी कम मरीजों की पर्चियां काटी गई। लगभग 200-250 मरीजों ने इमर्जेंसी में पर्चियां कटवा कर अपना इलाज करवाया।

मरीजों को लौटना पड़ा

हड़ताल के कारण राज्य के गढ़वा, गिरिडीह, बोकारो, रांची व अन्य जिलों से इलाज कराने आए मरीजों को काफी परेशानी हुई। आखिर में कई निराश होकर लौट गए। जूनियर डॉक्टर OPD को भी बंद कराने की कोशिश की लेकिन प्रबंधन के दबाव में सीनियर डॉक्टर अकेले OPD संभालने की कोशिश की, लेकिन इसमें वो पूरी तरह कामयाब नहीं रहे।

एक बैच के ऊपर बढ़ रहा दबाव

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) के अध्यक्ष डॉ. विकास कुमार का कहना था कि NEET PG की काउंसिलिंग के मामले में सरकार उनकी मांगें नहीं मान रही है। इसका खामियाजा एक बैच के डॉक्टर पर पड़ रहा है। इसी के विरोध में ये एकदिनी हड़ताल थी।

IMA ने दिया समर्थन

IMA झारखंड के अध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह, सचिव डॉ. प्रदीप सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. बीपी कश्यप और IMA रांची के अध्यक्ष डॉ. शंभु प्रसाद सिंह, सचिव डॉ. सुधीर कुमार ने भी कार्रवाई की निंदा की है और JDA की हड़ताल का समर्थन किया है।

Read More : झारखंड में इस दिन से 25 रुपये सस्ता हो जाएगा Petrol-Diesel, CM ने किया ऐलान

Read More : PNB के ग्राहकों को आसानी से मिलेगा 8 लाख का लोन, जानिए तरीका 

Read More : 10वीं पास के लिए निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन

Read More :स्‍कूल के नोटिस बोर्ड पर लगेगी शिक्षकों की रंगीन तस्‍वीर, आदेश जारी

Read More :कपड़ा व्यवसायी को गोलियों से भून डाला…

Read More :पति को भेजवाया था जेल, निकलने के बाद उठाया खौफनाक कदम..

Read More : खून का बदला लेना चाहता था दुश्‍मन, करणी सेना के प्रमुख से, देखें वीडियो

Read More :‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को अभी तक नहीं आया होश…

Read More :DSP की BMW पर गिरी धूल, चड्डी में ही पड़ोसी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… देखें फुटेज

Read More :जर्मनी में धराया लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्‍ली-मुंबई को भी थी दहलाने की साजिश

Read More : PM Modi ने स्‍टूडेंस को दिए सफलता के मंत्र, फिर विपक्ष को कह दिया ये..

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...