spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं का डीसी ने बढ़ाया उत्‍साह

Date:

spot_img
spot_img

KHUNTI : निमित्त संस्था की ओर से DRDA सभागार में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली ढुकु महिलाओं की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार पर शनिवार को कार्यशाला चर्चा हुई। कार्यशाला में खूंटी के डीसी शशि रंजन ने ऐसी महिलाओं को प्रोत्साहित कर उनका उत्साह बढ़ाया। कहा कि समाजिक कुरीतियों के कारण लिव इन रिलेशनशिप जोड़ों को बिना शादी किए साथ रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। दांपत्य संबंध से समाज में मान्यता नहीं मिल पाती, जिससे जीवन भर इन जोड़ों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका सबसे बड़ा नुकसान गांव की महिलाओं एवं बच्चों को उठाना पड़ रहा है। सामाजिक परिवर्तन से इन्हें पूर्ण रूप से सम्मान दिलाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन जोड़ों को जिला प्रशासन की ओर से सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास है। इनका विवाह निबंधन भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। विशेषकर महिलाओं को जेएसएलपीएस की योजना से जोड़ा जाएगा। इन्‍हें आत्‍मविश्‍वास के साथ समाज में आगे बढ़ना जरूरी है।

ग्रमीण महिलाओं ने भी रखी समस्‍याएं

कार्यशाला के दौरान एल.डी.एम एवं डीडीएम, नाबार्ड ने भी बैंकिंग योजनाओं एवं अन्य आर्थिक विकास से जुड़ी जानकारियां साझा की। ग्रामीण महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं सामने रखी। इस पर डीसी ने कहा कि महिलाओं को भी अपने आर्थिक विकास की दिशा में अग्रसर रहने की आवश्यकता है। महिलाएं अपने रोजगार के लिए सखी मंडलों के सहयोग से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लें एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनें।

निमित्‍त संस्‍था करा रही ऐसे जोड़ों की शादी 

मौके पर निमित्त संस्था की सचिव निकिता सिन्हा द्वारा समारोह के उद्देश्यों को साझा किया गया। झारखंड के सुदूर गांवों के ऐसे जोड़े लिव इन रिलेशन में रहने को मजबूर है और अपने समाज से दूर रहकर कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जिला प्रशासन एवं निमित्त संस्था द्वारा गत पांच वर्षों से ऐसे जोड़ों को सामाजिक एवं कानूनी मान्यता दिलाने के लिए सामूहिक शादी कराई जा रही है। इससे ये जोड़े और खासकर महिलाएं और बच्चे शांति और सुरक्षा महसूस कर सकें और सामान्य परिवारों की तरह सरकार और समाज की परिवारोन्मुखी सभी योजनायों और प्रक्रियाओं का लाभ ले सकें। इस पहल से ये जोड़े खुशीपूर्वक मुख्यधारा में जुड़कर अपनी जिंदगी जी रहे है।

इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज और दाहू के दम पर हुकूमत करने वाले बच्चू की बोलती बंद, ईडी रिमांड पर… देखें

इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े दो लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दूसरी ओर बिल्‍डर ने खुद को मारी गोली

इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रसूखदार पंकज और दाहू के दम पर हुकूमत करने वाले बच्चू की बोलती बंद, ईडी रिमांड पर… देखें

इसे भी पढ़ें :CWG 2022 में बजरंग ने दिलाया कुश्ती का पहला गोल्ड मेडल

इसे भी पढ़ें :हरकत में आई खूंटी पुलिस और देखें किसे दबोच लिया…

इसे भी पढ़ें :अमेजन इंडिया ने भारतीय रेलवे से किया करार, जानें क्या होगा फायदा

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...