spot_img
spot_img
spot_img

JPSC ने जारी किया संयुक्त सहायक अभियंता प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सोमवार देर रात संयुक्त सहायक अभियंता ( सिविल व मैकेनिकल) प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। सिविल में अमिश कुमार स्टेट टॉपर हुए, जबकि मैकेनिकल में अमरेंद्र सिंह अव्वल आए हैं। सिविल में कुमार हेमंत दूसरे और अंकित तीसरे स्थान पर रहे। मैकेनिकल में दूसरा स्थान अभिषेक आनंद और तीसरा अनिल कुमार हेंब्रोम को मिला है।

खाली रह गए 28 पद

637 पदों के विरुद्ध 609 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 28 पद खाली रह गए हैं। असिस्टेंट इंजीनियर सिविल में 542 पदों में से 514 और मैकेनिकल में सभी 95 पदों के लिए अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इन्हें 15 नवंबर को झारखंड के स्थापना दिवस समारोह में नियुक्ति पत्र दिया जा सकेगा। सिविल इंजीनियर के 542 पद के लिए 1056 और मैकेनिकल में 95 पद के लिए 225 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हुआ।

कुछ तारीख को निकली थी वैकेंसी

इस नियुक्ति के लिए तीन अक्तूबर 2019 में विज्ञापन निकाला गया था। 19 जनवरी 2020 को पीटी हुई था। 22-24 अक्तूबर 2021 में मुख्य परीक्षा हुई। 19 मई 2022 को मेंस का रिजल्ट जारी हुआ। जेपीएससी में पहले 30 मई से 12 जून 2022 तक इंटरव्यू चलना था। छह जून को हाईकोर्ट के रोक लगाने पर सात जून से इंटरव्यू रोक दिया गया था। बाद में हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला लिया और बचे अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 10 से 17 अक्तूबर के बीच पूरा किया गया।

इसे भी पढ़ें : आज 95 साल के हो गए लाल कृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने घर जा कर दी बधाई

इसे भी पढ़ें :कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्‍था का सैलाब, देशभर में लोगों ने लगायी गंगा में डुबकी

इसे भी पढ़ें :चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें

इसे भी पढ़ें :साल का आखिरी Chandran Grahan आज, यहां देखें Live Updates

इसे भी पढ़ें :बेशक, दारू एक ऐसा अंचल, जहां पैसे के बिना कोई काम नहीं : मनीष जायसवाल

इसे भी पढ़ें :‘आज भी मानवता का कल्याण कर रही गुरु नानक देव की शिक्षा’

इसे भी पढ़ें :सजा विशेष दीवान, निकली शोभा यात्रा… नजारा अद्भुत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...

हाईकोर्ट ने कहा, अब मोहलत नहीं मिलेगी…

Ranchi : झारखंड की जेलों में वर्षों से खाली...

गैंगस्टर के इस गुर्गे के पास मिले 3 उम्दा पिस्टल और 33 जिंदा गोलियां…

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र से...

रांची में सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर और RAF… देखें वीडियो

Ranchi : मुहर्रम पर्व को लेकर राजधानी रांची में...