Hazaribagh (Sunil Kumar, Daru) : बेशक, दारू एक ऐसा अंचल है, जहां बिना पैसा दिये कोई काम नहीं होता। चाहे जमीन का म्यूटेशन कराना हो, रसीद कटवाना हो या फिर एलपीसी लेना हो, सबके लिये चढ़ावा जरूरी है। बूढ़े, बूढ़ी और बेवा पर तरस नहीं खाते। विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन तक के लिये दौड़ाया जाता है। पैसा देने के बाद ही इन्हें उनका हक मिल पाता है। यह कहना है हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल का। मौका था भाजपा द्वारा सोमवार को दारू प्रखंड मुख्यालय के घेराव का।
मुख्य अतिथि की हैसियत से यहां मौजूद MLA मनीष जायसवाल ने कहा कि सरकारी अधिकारियों का बहुत बुरा हाल है। सरकार का भगवान ही मालिक है। गाय-गोरू या बकरी तक का सेड बनाने तक के लिये नजराना वसूला जाता है। आपकी सरकार आपके द्वार योजना में केवल आवेदन लिया जाता है, निदान किसी का नहीं। वहीं, पार्टी के वर्तमान जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी पार्टी आवाज उठाती है और उठाती रहेगी। करप्शन खत्म होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मसले पर अगर सरकार गंभीर नहीं हुई तो आंदोलन प्रखंड से जिला तक रुख कर जायेगा। प्रखंड के मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण ने कहा कि वर्तमान सरकार की नाकामी जनता के सामने है। छोटी-छोटी चीजों पर रिश्वत वाली सरकार आपके सामने है।
मौके पर मुख्य अतिथि मनीष जायसवाल,विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष अशोक यादव, कार्यक्रम प्रभारी टूनु गोप, हरीश श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी विजय वर्मा, उपाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, महामंत्री इनद्रदेव कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, कोडरमा संसद प्रतिनिधि मीठू राम, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी रामजी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा , रंजीत सिन्हा, संजय कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, मोहन प्रसाद कुशवाहा, बसंत नारायण सिंह, धर्मेंद्र सिंह , संजीत कुमार वर्मा,रामशरण राम, देवदत्त प्रसाद, किशुन प्रसाद, विशेश्वर प्रसाद, मोहन प्रसाद, धनपत प्रसाद,विजय प्रसाद,विकाश यादव, कैलाश प्रसाद सोनी कुशवाहा, गुनिता देवी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : 25 करोड़ का सांप नीलांचल एक्सप्रेस में कर रहा था सफर, क्या बोले थानेदार…सुनें
इसे भी पढ़ें :अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपनानी पड़ेगी पुरानी परंपरा : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :जम्मू में दबोचा गया अलकायदा का एक आतंकी, ग्रेनेड बरामद
इसे भी पढ़ें :Nucleus Mall के मालिक विष्णु अग्रवाल को ED का समन
इसे भी पढ़ें :पॉश इलाके में सेज सजाती थी यह हाई-फाई कॉल गर्ल… देखें
इसे भी पढ़ें :कबाड़ी दुकान में लगी भयानक आग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बूढ़ा पहाड़ में सिलेंडर बम…देखें
इसे भी पढ़ें :सजा विशेष दीवान, निकली शोभा यात्रा… नजारा अद्भुत















