Kohramlive Desk : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का 8 नवंबर को जन्मदिन है। आज वह 95 साल के हो गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके घर पहुंच कर जन्मदिन की बधाई दी। दोनों नेताओं के आडवाणी से मिलने की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं।
उत्साहित दिखे पीएम मोदी
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी काफी उत्साह से लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई देते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान उन्हें गुलदस्ता भी भेंट किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने बैठकर आपस में बातचीत भी कीं।
भाजपा के मुख्य संस्थापकों में एक रहे हैं आडवाणी
बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म आठ नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। वे भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। आडवाणी देश के गृह मंत्री रहे और उप-प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। वे कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। जनवरी 2008 में NDA ने लोकसभा चुनावों को आडवाणी के नेतृत्व में लड़ने तथा जीत होने पर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा की थी। लालकृष्ण आडवाणी कभी पार्टी के कर्णधार कहे गए, कभी लौह पुरुष और कभी पार्टी का असली चेहरा।
इसे भी पढ़ें : 25 करोड़ का सांप नीलांचल एक्सप्रेस में कर रहा था सफर, क्या बोले थानेदार…सुनें
इसे भी पढ़ें :अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपनानी पड़ेगी पुरानी परंपरा : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :जम्मू में दबोचा गया अलकायदा का एक आतंकी, ग्रेनेड बरामद
इसे भी पढ़ें :Nucleus Mall के मालिक विष्णु अग्रवाल को ED का समन
इसे भी पढ़ें :पॉश इलाके में सेज सजाती थी यह हाई-फाई कॉल गर्ल… देखें








