Hazaribagh (Manoj Kumar) : सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर मंगलवार को गुरु पर्व की बधाई देने हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल स्थानीय गुरु गोविन्द सिंह रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारा में चल रहे भजन- कीर्तन और लंगर का भी भरपूर आनंद लिया। गुरुद्वारा समिति ने विधायक जायसवाल को शॉल ओढाकर सम्मानित भी किया।मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षा आज भी दुनिया को अंधकार से मुक्त कर सुख, शांति एवं आनंद के पथ को प्रशस्त कर रही हैं और मानवता का कल्याण कर रही है। उन्होंने कहा कि मेहनत करो, सेवा करो और दान दो जैसे उनकी पुनीत शिक्षा को आदर्श मानकर ही हम अपने सतकर्मों को समाज में बिखेरकर राष्ट्र की उन्नति के लिए नए मार्ग के द्वार खोल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : 25 करोड़ का सांप नीलांचल एक्सप्रेस में कर रहा था सफर, क्या बोले थानेदार…सुनें
इसे भी पढ़ें :अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपनानी पड़ेगी पुरानी परंपरा : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :जम्मू में दबोचा गया अलकायदा का एक आतंकी, ग्रेनेड बरामद
इसे भी पढ़ें :Nucleus Mall के मालिक विष्णु अग्रवाल को ED का समन
इसे भी पढ़ें :पॉश इलाके में सेज सजाती थी यह हाई-फाई कॉल गर्ल… देखें












