spot_img
spot_img

Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच Reliance Jio ने एक ऐसा प्लान रखा है, जो उन यूजर्स के लिए बड़ी राहत बन सकता है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और नंबर एक्टिव रखना है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत कम खर्च में इसकी लंबी वैलिडिटी है। जियो का 448 रुपये वाला प्रीपेड प्लान इन दिनों काफी चर्चा में है। वजह साफ है कि इस प्लान में यूजर्स को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और खर्च पड़ता है करीब 5.3 रुपये प्रतिदिन। ऐसे समय में जब ज्यादातर प्लान 10 से 15 रुपये रोजाना के हिसाब से जेब ढीली कर रहे हैं, ये प्लान बजट यूजर्स के लिए खास माना जा रहा है।

क्या मिलता है इस प्लान में?

Jio के 448 रुपये वाले प्लान में मिलते हैं:

84 दिनों की वैलिडिटी

अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग

कुल 1000 SMS

JioTV और JioAICloud का एक्सेस

लेकिन यहां एक महत्वपूर्ण बात भी है। ये पूरी तरह Voice Only Plan है। यानी इसमें इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है। अगर यूजर को डेटा चाहिये, तो अलग से डेटा वाउचर लेना होगा।

आखिर क्यों लाया गया ये प्लान?

दरअसल TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों से ऐसे प्लान लाने को कहा था, जिनमें उन ग्राहकों के लिए विकल्प हो जो सिर्फ कॉलिंग चाहते हैं और डेटा के लिए अतिरिक्त पैसे नहीं देना चाहते। खासकर बुजुर्ग, सेकेंडरी नंबर इस्तेमाल करने वाले लोग और कम इंटरनेट यूज करने वाले ग्राहक ऐसे प्लान की मांग लंबे समय से कर रहे थे। इस प्लान में 5G डेटा या Netflix, Amazon Prime जैसे OTT बेनिफिट्स नहीं मिलते। लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ कॉलिंग और नंबर चालू रखना है, तो ये प्लान काफी किफायती साबित हो सकता है।

लंबी वैलिडिटी वाला दूसरा विकल्प भी

जियो के पास इसी कैटेगरी में एक और प्लान है

₹1748 वाला प्लान : 336 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 3600 SMS

यानी सालभर तक नंबर एक्टिव रखने वालों के लिए भी कंपनी ने अलग विकल्प तैयार किया है।

 

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस रोज तक बारिश…

इसे भी पढ़ें : वीडियो वायरल होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर FIR…

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता युग का अंत! नई विधानसभा गठन की अधिसूचना जारी

इसे भी पढ़ें : पुलिसिंग को नई धार देने की पहल, मेगा ट्रेनिंग मिशन शुरू…

इसे भी पढ़ें : अगर ममता इस्तीफा नहीं देती तो क्या कहता है संविधान… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...