Bihar : बिहार के गोपालगंज में मोकामा विधायक अनंत सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गये हैं। मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में एक जनेऊ समारोह के दौरान हथियार लहराने और बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। गोपालगंज पुलिस ने आयोजक गुड्डू राय, विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत 9 नामजद और कई अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की है। वायरल वीडियो में समर्थक भोजपुरी गानों पर हथियार लहराते दिखे, जबकि मंच पर डांस और नोटों की बारिश हो रही थी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
Meet Anant singh ,a notorious criminal with more than 30 active cases on him including Murder, kidnapping etc,
You will be surprised to know that Bihar chose this criminal as their representative in bihar legislative assembly pic.twitter.com/tsmPPvYU8D— Manish kumar singh (@manishkrsingh04) May 4, 2026
बाहुबली विधायक अनंत सिंह गोपालगंज पहुंचे हुए है , एक समारोह से उनकी कई वीडियो वायरल हो रही हैं जिनमें से एक यह वीडियो भी है जिसमें रंगदार वाले गाने पर हथियार बंद लोग डांस कर रहे हैं।
क्या कानून सच में सबके लिए बराबर है ?@RJDforIndia @samrat4bjp pic.twitter.com/OXRuGTYQ2i— Being Adarsh (@being_adarsh01) May 4, 2026
इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता युग का अंत! नई विधानसभा गठन की अधिसूचना जारी
इसे भी पढ़ें : पुलिसिंग को नई धार देने की पहल, मेगा ट्रेनिंग मिशन शुरू…
इसे भी पढ़ें : अगर ममता इस्तीफा नहीं देती तो क्या कहता है संविधान… जानें
इसे भी पढ़ें : BJP के 12 और JDU के 11 विधायक बनेंगे मिनिस्टर! किन्हें मिला मौका… जानें
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का अल्टीमेटम, गैंगस्टर व माफियाओं के लिये कोई जगह नहीं…




