spot_img
spot_img

बंगाल में ममता युग का अंत! नई विधानसभा गठन की अधिसूचना जारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बाद अब नई सरकार गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। निर्वाचन आयोग (EC) ने राज्य में नई विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना राज्यपाल को भेजी गई है, जिसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी मानी जा रही है।निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मंगलवार को यह संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारी के मुताबिक, आयोग की तरफ से अब विधानसभा गठन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और अगला कदम सरकार गठन, विधायकों के शपथ ग्रहण और मुख्यमंत्री के चयन का होगा।

“पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रही”

EC अधिकारी ने दावा किया कि मतदान से लेकर मतगणना तक हर चरण में सभी संवैधानिक नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराये गये। 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में इस बार BJP ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुये 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। 15 साल बाद राज्य में BJP की सरकार बनेगी। अब सबकी नजरें भाजपा विधायक दल की बैठक और मुख्यमंत्री चेहरे के ऐलान पर टिकी हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : पुलिसिंग को नई धार देने की पहल, मेगा ट्रेनिंग मिशन शुरू…

इसे भी पढ़ें : अगर ममता इस्तीफा नहीं देती तो क्या कहता है संविधान… जानें

इसे भी पढ़ें : BJP के 12 और JDU के 11 विधायक बनेंगे मिनिस्टर! किन्हें मिला मौका… जानें

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का अल्टीमेटम, गैंगस्टर व माफियाओं के लिये कोई जगह नहीं…

इसे भी पढ़ें : रांची में कड़े बंदोबस्त, निषेधाज्ञा… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...