नई दिल्ली : रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए एक खुशखबरी लेकर आया है। जियो यूजर्स को अब पहले की तरह डेली डाटा खत्म होने पर निराश नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि अब जियो के प्रीपेड यूजर्स कंपनी से इमरजेंसी डाटा लोन पर ले सकते हैं। देश में पहली बार कोई दूरसंचार कंपनी के द्वारा डाटा-लोन की सुविधा दी जा रही है।
Read more: यूरोपीय देशों की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को डाटा लोन 1GB पैक में उपलब्ध करा रहा है। डाटा लोन पैक की कीमत 11₹ प्रति पैक यानी 11₹ प्रति GB होगी। डाटा लोन लेने के लिए यूजर्स के पास एक्टिव प्लान का होना जरूरी है। डाटा लोन पैक की वैलिडिटी यूजर्स की मौजूदा प्लान एक्टिव रहने तक होगा। अगर कोई ग्राहक 5 पैक डाटा लोन लेता है तो उसकी वैलिडिटी बेस प्लान एक्टिव रहने तक रहेगी।
Read more: वैक्सीन से ही महफूज होगी जिंदगी, आइए, जानते हैं कौन वैक्सीन कितनी असरदार
जियो यूजर्स आसानी से डाटा लोन ले सकते हैं। “रिचार्ज नाउ के एंड पे लेटर” की तर्ज पर ग्राहक आवश्यकतानुसार डाटा लोन ले सकते हैं। जिसे बाद में उन्हें चुकाना होगा। डाटा लोन का लाभ ले पाने के लिए जियो यूजर्स के पास एक्टिव प्लान का होना जरूरी होगा। क्योंकि वैसे ग्राहक जो डेली डाटा खत्म होने पर किसी कारण वश टॉप अप नहीं करा पाते हैं, उनके लिए कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए बहुत अच्छी खुशखबरी दी है।
Read more: योग में शिक्षक बनने की है इच्छा, तो आपके लिए है सुनहरा मौका
डाटा लोन कैसे लें?
my jio app पर जाकर menu में जाएं
emergency data loan पर जाकर click करें
get emergency data को select कर activate now पर क्लिक करें।
Read more:एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, पुलिस को ऐसे किया गुमराह












