spot_img

सेना का विमान क्रैश,17 की मौत, इतने को बचाया गया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : रविवार को एक मिलिट्री प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन क्रैश में 92 सैनिक मौजूद थे। प्लेन 92 सैनिकों को लेकर कागायन डी ओरो सिटी से उड़ान भरी थी। लेकिन इस सी-130 प्लेन में आग लग गई। इस हादसे में 17 सैनिकों की मौत हो गई। 40 सैनिकों को बचा लिया गया है। यह घटना फिलीपींस की है।

Read more: रीना के बाद किरण से भी आमिर खान ने तोड़ा नाता… देखिये कैसे…

आर्मी चीफ जनरल सिरिलिटो सोबेजाना ने बताया 

सी-130 (Sulu province) के जलते हुए मलबे से अब तक 40 लोगों को बचाया जा चुका है, जो सुलु प्रांत के जोलो द्वीप पर उतरने की कोशिश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।  प्लेन के मलबे से अबतक 17 जवानों के शव बरामद किये गए हैं।  रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद तेज गति से चलाया गया।

Read more: रीना के बाद किरण से भी आमिर खान ने तोड़ा नाता… देखिये कैसे…

हादसा कैसे हुआ

रॉयटर्स के मुताबिक, सोबेजाना ने बताया कि प्लेन दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैनिकों को ले जा रहा था। लेकिन विमान रनवे से चूक गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन उस समय क्रैश हुआ जब ये सुलु प्रांत में जोलो द्वीप पर उतरने की कोशिश कर रहा था। विमान जमीन पर गिरने के बाद आग के गोले में तब्‍दील हो गया और विमान में सवार लोग इस हादसे की चपेट में आ गए।

आइलैंड्स में एक्टिव है अबु सैय्यफ आतंकी संगठन

प्लेन में मौजूद ज्यादातर सैनिकों ने हाल ही में बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग ली थी। इन लोगों को आतंकी गतिविधियों के लिए मशहूर आइलैंड्स पर तैनात किया जाना था। फिलीपींस के इन आइलैंड्स पर मुस्लिम आबादी बहुसंख्यक है। यहां फिरौती के लिए किसी का अपहरण होना आम बात है, इसलिए हमेशा बड़ी तादाद में सैनिक तैनात रहते हैं। ये इलाका दक्षिणी फिलीपींस में आता है। यहां अबु सैय्यफ नामक आतंकी संगठन एक्टिव है।

Read more: हुकुमत की चाह में मचाया था कोहराम, सुनें क्‍या बोले सिटी एसपी…(Video)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...