spot_img

236 शहरों में पहुंचा Jio True 5G, 10 और शहरों में हुआ लॉन्च

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : Reliance Jio ने आज 10 शहरों में अपनी ट्रू 5G सेवाओं की शुरुआत की। इसमें आंध्र प्रदेश के हिन्दपुर, मदनापल्ले, प्रोद्दातूर , छत्तीसगढ़ के रायपुर, उड़ीसा के तलचर, पंजाब के पटियाला, राजस्थान के अलवर, तेलंगाना के मनचेरियल, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और उत्तराखंड के रुड़की शामिल हैं। इसी के साथ True5g नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या बढ़कर 236 हो गई है। Reliance Jio इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

जियो यूजर्स जियो वेलकम ऑफर का लाभ उठा पाएंगे

इन सभी शहरों में आज से जियो यूजर्स जियो वेलकम ऑफर का लाभ उठा पाएंगे जिसके तहत बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 1Gbps+ की तेज रफ्तार वाले 5जी इंटरनेट नेटवर्क का लाभ पा सकते हैं। इस अवसर पर जियो के प्रवक्ता ने कहा कि “हम 8 राज्यों के 10 शहरों में एक साथ जियो ट्रू 5जी की शुरुआत पर गौरवान्वित हैं। इस लॉन्च के साथ ही देशभर के 236 शहरों में जियो यूजर्स, जियो ट्रू 5जी के फायदे से नववर्ष में लाभान्वित हो सकेंगे।

आज जिन शहरों में जियो ट्रू 5जी की शुरुआत हुई है वह देश में टूरिज्म, व्यवसाय और शिक्षण केंद्रों के लिहाज से अहम हैं। इस जियो ट्रू 5जी के लॉन्च के साथ ही उपभोक्ता न सिर्फ टेलिकॉम नेटवर्क का फायदा उठाएंगे, बल्कि इसके इस्तेमाल से ई गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी और औद्यौगिक इकाइयों में तेज स्पीड का अनुभव कर लाभान्वित हो पाएंगे। हम आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तरांखंड की सरकारों का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमें तेजी से डिजिटाइजेशन के लिए सहयोग दिया।”

इसे भी पढ़ें : घर में लगी आग, जल गईं मां-बेटी…

इसे भी पढ़ें : कोयल नदी से बालू चुराने में शमीम खान एक बड़ा नाम, ऐसे खुला राज… देखें

इसे भी पढ़ें : गांववालों पर बरसाई थी ताबड़तोड़ गोलियां, क्या हुआ उस उग्रवादी का हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : फौजी का बड़ी बेरहमी से किया था क*त्ल… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें

इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...