spot_img

दुनिया तक पहुंची झारखंड की दमक, छाया राज्य का हुनर…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में बसने वाला हुनर अब दुनिया की चौखट पर दस्तक दे रहा है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 में झारखंड पैवेलियन ने राज्य की समृद्ध हस्तकरघा परंपरा और बुनकरों की कला का ऐसा रंग बिखेरा कि देश-विदेश से आये खरीदारों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों की निगाहें उस पर ठहर गई। उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन करते हुये कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य के पारंपरिक हस्तकरघा और वस्त्र उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड के बुनकरों और कारीगरों का हुनर जितना बड़े बाजार तक पहुंचेगा, उतने ही अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे और युवाओं का पलायन भी रुकेगा। उन्होंने कहा कि भारत टेक्स 2026 झारखंड के वस्त्र उद्योग के लिये नई संभावनाओं का मंच है। यह आयोजन राज्य के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के साथ-साथ बुनकरों और कारीगरों को नये व्यावसायिक अवसर उपलब्ध करा रहा है।

झारखंड पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

झारखंड पैवेलियन में राज्य के छह GI टैग प्राप्त हस्तकरघा उत्पादों ने सबसे अधिक आकर्षण बटोरा। तसर सिल्क, कुचाई सिल्क, भगैया साड़ी एवं फैब्रिक, टुमका चादर, भोया साड़ी एवं फैब्रिक तथा पंछी साड़ी एवं फैब्रिक ने अपनी बारीक बुनावट, पारंपरिक रंगों और कलात्मकता से हर आगंतुक को प्रभावित किया। इन उत्पादों ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और बुनकरों की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। भारत टेक्स 2026 आज वस्त्र एवं परिधान उद्योग के लिये व्यापार, निवेश, तकनीकी नवाचार, नीतिगत संवाद और वैश्विक साझेदारी का प्रमुख मंच बन चुका है। ऐसे आयोजनों से झारखंड के हस्तकरघा उत्पादों को नई पहचान मिलने के साथ-साथ राज्य के कारीगरों के लिये अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार भी खुल रहे हैं। कार्यक्रम में उद्योग विभाग के निदेशक विशाल सागर, अपर सचिव प्रीति सहित विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन में देश-विदेश के निर्माता, निर्यातक, वैश्विक खरीदार, निवेशक, नीति-निर्माता, स्टार्टअप, तकनीकी विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े कारीगर शामिल हुये।

इसे भी पढ़ें : शादी के 2 महीने बाद दुल्हन बोली , पति नहीं, इसके साथ रहूंगी…

इसे भी पढ़ें : देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे हुआ गुलजार, 120 की रफ्तार, बिना रुके कटेगा टोल…

इसे भी पढ़ें : समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को ‘सुप्रीम’ झटका

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में फा’यरिंग…

इसे भी पढ़ें : रांची में गैं’गरे’प…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में ‘फ्री राशन’ पर बड़ा एक्शन, 3,352 कार वालों से अब होगी वसूली…

Ranchi: गरीब की थाली तक पहुंचने वाले सरकारी राशन...

पेंशन लेने पहुंचे, खाते में 7.40 अरब रुपये देख देवर-भाभी के होश उड़ गये…

MP : MP के खिरकिया विकासखंड के छोटे से देवपुरगांव...

आयुष्मान भारत का हेल्थ कवर ₹10 लाख करने की सिफारिश…

Kohramlive : बीमारी जब दस्तक देती है, तो सबसे...

शादी के 2 महीने बाद दुल्हन बोली , पति नहीं, इसके साथ रहूंगी…

Koderma : शादी के महज दो महीने बाद एक...