Koderma : शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता ने ससुराल लौटने से इनकार कर दिया। उसने सबके सामने कहा कि वह बीते चार वर्षों से अपने चचेरे भाई से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। युवती के इस ऐलान से गांव में हड़कंप मच गया। मामला पंचायत से होता हुआ पुलिस तक पहुंच गया। कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो हरिजन टोला की लक्ष्मी दास (21) की शादी करीब दो महीने पहले चिकलाबर गांव में हुई थी। कुछ दिन पहले वह मायके आई थी। जब परिजन और ससुराल वाले उसे विदा कराने पहुंचे तो उसने साफ शब्दों में ससुराल जाने से इनकार कर दिया।
‘चार साल से प्यार, शादी के बाद साथ ले जाने का था वादा’
युवती ने बताया कि उसका अपने चाचा के बेटे रोहित कुमार से बीते चार सालों से प्रेम संबंध है। उसका दावा है कि रोहित ने शादी से पहले भरोसा दिया था कि विवाह हो जाने के बाद भी वह उसे अपने साथ ले जायेगा। युवती ने यह भी कहा कि शादी के बाद रोहित कई बार उसके ससुराल भी आया था। दोनों ने गांव से भागने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान रोहित मौके से फरार हो गया, जबकि युवती को घर ले जाया गया।
गांव में पंचायत, पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती व उसके परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जबकि फरार युवक की तलाश जारी है।
इसे भी पढ़ें : देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे हुआ गुलजार, 120 की रफ्तार, बिना रुके कटेगा टोल…
इसे भी पढ़ें : समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को ‘सुप्रीम’ झटका
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में फा’यरिंग…
इसे भी पढ़ें : रांची में गैं’गरे’प…
इसे भी पढ़ें : 18 जवानों का ‘ह’त्यारा’, भारी ह’थियारों के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे… देखें वीडियो








