spot_img

गढ़वा में फायरिंग…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में सोमवार देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात गढ़वा थाना क्षेत्र के बीएनटी स्कूल के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर हुई। गोली युवक की छाती में धंस गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स, रांची रेफर किया गया है। घायल की पहचान टंडवा के मुन्ना प्रसाद सोनी (35) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे ईंट-भट्ठे पर मौजूद मुन्ना को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। गोली बाईं पसली के नीचे लगी और शरीर के अंदर फंस गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ईंट-भट्ठे पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते फायरिंग हो गई। हालांकि पुलिस ने अभी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मुन्ना ने पुलिस को दिये बयान में हमलावरों की पहचान भी बताई। गढ़वा SP आशुतोष शेखर ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये तीन से चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल मुख्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : रांची में गैं’गरे’प…

इसे भी पढ़ें : 18 जवानों का ‘ह’त्यारा’, भारी ह’थियारों के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची में पुलिस जवान पर ही चढ़ा दी थार, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : नहीं रहें झारखंड के पूर्व मंत्री, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत… देखें

इसे भी पढ़ें : रजरप्पा थानेदार सहित टीम को नवाजा गया, जानें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में गैं’गरे’प…

Ranchi : राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में...

रांची में पुलिस जवान पर ही चढ़ा दी थार, फिर क्या हुआ… देखें

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के पास...

नहीं रहें झारखंड के पूर्व मंत्री, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत… देखें

Ranchi : झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस...

रजरप्पा थानेदार सहित टीम को नवाजा गया, जानें क्यों…

Ramgarh : शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड के सफल...