UP : लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मंगलवार सुबह आम लोगों के लिए खोल दिया गया। 63 किलोमीटर लंबे इस छह लेन एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। हालांकि, इस सुविधा के लिए लोगों को देश का सबसे महंगा टोल भी चुकाना होगा। NHAI के अनुसार, कार, जीप और वैन के लिए एक तरफ का टोल 275 रुपये तय किया गया है। यानी प्रति किलोमीटर करीब 4.37 रुपये, जो देश के सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे में सबसे अधिक है। यह मुंबई-पुणे, दिल्ली-देहरादून, गोरखपुर लिंक, गंगा, यमुना और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी महंगा है।
बिना रुके कटेगा टोल
इस एक्सप्रेसवे पर पारंपरिक टोल प्लाजा नहीं होंगे। RFID (फास्टैग) और ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) तकनीक से चलते-चलते टोल अपने आप कट जायेगा। करीब 4200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा का समय घटकर 45 से 50 मिनट रह जायेगा।
इन जिलों को मिलेगा फायदा
इस एक्सप्रेसवे से लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, अयोध्या और सुल्तानपुर के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह कानपुर-लखनऊ और उन्नाव-लालगंज हाईवे से भी जुड़ा है। पूरे एक्सप्रेसवे पर 80 से ज्यादा HD कैमरे, 16 वीडियो इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम और स्पीड राडार लगाये गये हैं। हादसे की स्थिति में 15 मिनट के भीतर सहायता पहुंचाने का दावा किया गया है।
इसे भी पढ़ें : समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को ‘सुप्रीम’ झटका
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में फा’यरिंग…
इसे भी पढ़ें : रांची में गैं’गरे’प…
इसे भी पढ़ें : 18 जवानों का ‘ह’त्यारा’, भारी ह’थियारों के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में पुलिस जवान पर ही चढ़ा दी थार, फिर क्या हुआ… देखें








