Kohramlive : कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि तय समय पर रकम जमा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
‘कोर्ट को गुमराह किया, आदेश का उल्लंघन किया’
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर नाराजगी जताते हुये कहा कि उन्होंने अदालत को गुमराह किया और पहले दिये गये आदेशों का पालन नहीं किया। कोर्ट ने कहा, “ये खुद को यूथ आइकॉन कहते हैं। अगर यही यूथ आइकॉन हैं, तो यह चिंता की बात है।” सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील अपराजिता सिंह ने अदालत को बताया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद समय रैना ने न तो एसएमए फाउंडेशन और न ही पीड़ित लोगों से संपर्क किया। इस पर अदालत ने दोनों के रवैये पर नाराजगी जाहिर की।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो से जुड़ा है। आरोप है कि शो के दौरान विकलांगता और दुर्लभ आनुवंशिक बीमारियों से पीड़ित लोगों का मजाक उड़ाया गया था। बीते साल सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना और अन्य कॉमेडियनों को बिना शर्त माफी मांगने, पीड़ितों से संपर्क करने और अपनी जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया था। अब आदेशों के पालन में लापरवाही पर अदालत ने दोनों पर जुर्माना लगाया है।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में फा’यरिंग…
इसे भी पढ़ें : रांची में गैं’गरे’प…
इसे भी पढ़ें : 18 जवानों का ‘ह’त्यारा’, भारी ह’थियारों के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में पुलिस जवान पर ही चढ़ा दी थार, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : नहीं रहें झारखंड के पूर्व मंत्री, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत… देखें








