Giridih : गांव की रसोई में बनी एक साधारण सी सब्जी मंगलवार को एक परिवार के लिये परेशानी की वजह बन गई। गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव में विषाक्त देसी मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार हो गये। अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद पूरे परिवार को इलाज के लिये गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। खबर है कि नवडीहा गांव निवासी सहदेव वर्मा के घर मंगलवार सुबह नाश्ते में मशरूम की सब्जी और रोटी बनी थी। परिवार के सभी सदस्यों ने साथ बैठकर खाना खाया। लेकिन कुछ ही समय बाद घर के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक-एक कर लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। परिवार में अफरातफरी मच गई और आनन-फानन में सभी को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया।
आयुष्मान वार्ड में चल रहा इलाज
अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने सभी मरीजों का तत्काल इलाज शुरू कर दिया। फिलहाल सभी बीमार लोगों को सदर अस्पताल के आयुष्मान वार्ड में भर्ती रखा गया है। बीमार लोगों में तीन बच्चे और सात बड़े शामिल हैं। बीमार लोगों के नाम नीलम देवी, शिवम कुमार, कृष्ण कुमार, पीयूष कुमार, अभिलाषा कुमारी, सिकंदर कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। इलाज के बाद सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार मरीजों की स्थिति पर नजर बनाये हुये हैं।
इसे भी पढ़ें : रांची में ‘फ्री राशन’ पर बड़ा एक्शन, 3,352 कार वालों से अब होगी वसूली…
इसे भी पढ़ें : पेंशन लेने पहुंचे, खाते में 7.40 अरब रुपये देख देवर-भाभी के होश उड़ गये…
इसे भी पढ़ें : आयुष्मान भारत का हेल्थ कवर ₹10 लाख करने की सिफारिश…
इसे भी पढ़ें : दुनिया तक पहुंची झारखंड की दमक, छाया राज्य का हुनर…
इसे भी पढ़ें : शादी के 2 महीने बाद दुल्हन बोली , पति नहीं, इसके साथ रहूंगी…








