RANCHI : वैश्विक महामारी कोविड-19 के मद्देनजर ”जीविका भी, जीवन भी” के मंत्र के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार आगे बढ़ रही है। इसी के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इस कार्य में रूर्बन योजना प्रभावी भूमिका निभा रही है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर फोकस करना है। आर्थिक विकास और मूल्य सृजन, ईएनटी बढ़ाने तथा बुनियादी सेवाओं के साथ-साथ सिंचाई सुविधा के लिए कुआं आदि के निर्माण पर जोर देना है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी जून माह की डेल्टा रैंकिंग में झारखंड ने पहला स्थान प्राप्त किया है। ओवरऑल रैंकिंग में भी सुधार करते हुए आठवें पायदान पर आपनी मौजूदगी दर्ज की है।
ग्रामीण विकास सचिव ने विकासोन्मुख कार्यों पर जोर लगाने का दिया निर्देश
जून में लगातार प्रत्येक क्षेत्र में हुए बेहतर कार्य के कारण झारखंड के रैंक में सकारात्मक सुधार आया है। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ. मनीष रंजन ने बताया गया कि रूर्बन मिशन में लगातार बेहतर कार्य किया जा रहा है। राज्य स्तर पर कार्य प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। सचिव ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को राज्य के विकास के लिए और अधिक तत्परता से विकासोन्मुखी कार्यों पर जोर लगाने का निर्देश दिया है।
‘झारखंड के ग्रामीण इलाकों में रूर्बन मिशन के तहत योजनाओं को धरातल पर उतराने में विभाग सफल रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने जून माह का डेल्टा रैंकिंग जारी किया है। इसमें झारखंड देश भर में पहले पायदान पर है। ओवर ऑल परफार्मेंस में भी 8 स्थान अर्जित कर लिया है। भविष्य में रूर्बन मिशन से हर एक गांव-हर एक परिवार को लाभान्वित करना हमारा लक्ष्य है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम इस लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे।‘
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें :सफायर के विनय हत्याकांड की जांच अब सीबीआई के हवाले
इसे भी पढ़ें :दो प्रवासी कामगारों की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा
इसे भी पढ़ें :दोबारा शादी के बंधन में बंधे CM भगवंत मान… देखें तस्वीरें
इसे भी पढ़ें :चास ब्लॉक कैंपस में लोगों का बवाल… देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :SSC ने किया बंपर भर्तियों का ऐलान, जानें कब निकलेगी कौन सी भर्ती












